हरियाणा के ऊर्जा मंत्री Anil Vij ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी और स्लैब बदलाव के निर्णय से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और सभी वर्गों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी दरों में बदलाव करके विकास के पहिए को गति दी है। विज ने कहा कि दरों में कमी से खरीदारी बढ़ेगी जिससे मांग बढ़ेगी और कारखाने खुलेंगे।
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत मामला: ऊर्जा मंत्री Anil Vij ने दिए मुआवजे के आदेश, JE सस्पेंड
Anil Vij ने कहा कि GST दरों में कमी और स्लैब बदलाव के निर्णय से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे
अनिल विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा जीएसटी की दरों में कमी और स्लैब में हुए बदलाब के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उधर, श्विज ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके लिखा कि “जीएसटी की दरों में बदलाव से आर्थिक विकास, निवेश और मांग बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गति आएगी। नरेंद्र मोदी इज ग्रेट”।

