अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैकिंग सिस्टम तहत एक ऐप भी बनाई जाएगी : Anil Vij

On: August 6, 2025 1:20 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

चण्डीगढ। हरियाणा के परिवहन मंत्री Anil Vij ने कहा कि आने वाली 15 अगस्त तक बसों की ट्रैकिंग सिस्टम प्रणाली को लागू कर दिया जाएगा। इस संबंध में एक ऐप भी बनाई जाएगी जिसके माध्यम से कोई भी यात्री यह देख सकें कि उसकी बस कितने बजे आ रही है। इसके अलावा, रोडवेज में उपकरणों/सामान का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा।

मैं समझता हूं कि सारे विश्व में ऐसा दूसरा (मन की बात) कार्यक्रम नहीं हो सकता : Anil Vij

विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने मंत्री बनते ही आदेश दिए थे कि हरियाणा की सारी बसों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डों पर भी बसों के आने-जाने की स्थिति के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए स्क्रीनें लगाने के निर्देश भी दिए हैं।

Anil Vij हरियाणा की सारी बसों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाए

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हाई पावर परचेज कमेटी में रोडवेज के उपकरणों को खरीदने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है और जल्द ही यह उपकरण व सामान आ जाएगा। इस संबंध में उनके द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सामान का डिजिटल डाटा रखा जाए कि किस गाड़ी में कब टायर डाला गया, कितने किलोमीटर गाड़ी चली और कब उस गाडी का टायर खराब हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!