अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Anil Vij का पलटवार : बोले-विपक्ष तिल का ताड़ बनाता है, उपराष्ट्रपति के इस्तीफे से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक साधा निशाना

On: July 22, 2025 9:07 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने आज भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से लेकर बिहार चुनाव, कावड़ यात्रा और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के सवालों का तीखा जवाब दिया। विज ने विपक्ष पर अनावश्यक विवाद पैदा करने और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया।

हिन्दुस्तान के प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक स्कूल में श्रीमदभागवत गीता पढ़ाई जानी चाहिए Anil Vij

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिए जाने पर विपक्ष द्वारा सवाल खड़े किए जाने के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर Anil Vij ने कहा, “जगदीप धनखड़ ने बहुत स्पष्ट बताया है कि वह स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस्तीफा दे रहे हैं। मैं उन्हें जानता हूँ; धनखड़ जी बहुत ही स्पष्ट बात करने वाले इंसान हैं, जबकि विपक्ष का तो काम ही तिल का ताड़ बनाने का है।”

बिहार चुनाव से पहले एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर, कि गरीब लोगों को वोट के अधिकार से दूर रखा जा रहा है, मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया। Anil Vij ने कहा कि विपक्षी पार्टी पहले गलत और जाली वोट पड़ने का रोना रोती है, और अब जब चुनाव आयोग सत्यापन कर रहा है, तब भी विपक्ष को तकलीफ है।

विज ने सवाल उठाया कि “विपक्ष उन लोगों की पैरवी क्यों कर रहा है जो मतदाता नहीं हैं?” सम्भल से सपा विधायक के कावड़ यात्रा में शिव भक्तों से ज्यादा गुंडों के होने वाले बयान पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस देश में कुछ ऐसे तत्व हैं जिनको हमारी हर धार्मिक प्रक्रिया, हर धार्मिक अनुष्ठान और हमारे धार्मिक कार्यों में खोट नजर आता है। उन्होंने बुद्धि ठीक करने की सलाह देते हुए कहा कि संविधान ने हमें अपने-अपने धर्म का निर्वहन व पालन करने का अधिकार दिया है।

Anil Vij विपक्ष उन लोगों की पैरवी क्यों कर रहा है जो मतदाता नहीं हैं?

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस विधायक के इस बयान पर कि सांसद अंतरराष्ट्रीय प्रवासी के रूप में बाहर घूमने गए थे और यह नरेंद्र मोदी का दिमाग है, अनिल विज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग गए थे, वे माननीय सांसद व मंत्री थे। उनको इस प्रकार कहना कि उनकी कोई हैसियत नहीं थी, यह अपमानजनक बात है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!