अंबाला । रॉबर्ट वाड्रा को एक बार फिर कोर्ट में पेश होना है। कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री Anil Vij ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। विज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर योजना और तरीके से संस्थाओं को कमजोर करना चाहती है, जबकि ये संस्थाएं किसी भी प्रजातांत्रिक देश की असली ताकत होती हैं।
Anil Vij ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अंबाला छावनी के विकास के लिए मांगी सैन्य भूमि
Anil Vij ने कहा, “देश में अब तक सैकड़ों बार धारा 356 लगाई जा चुकी है, जिनमें से अधिकांश कांग्रेस के कार्यकाल में लगीं। पिछले 11 सालों में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार भी धारा 356 नहीं लगाई, क्योंकि बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जबकि कांग्रेस तानाशाही रवैया अपनाती है।”
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से मक्का की कीमत और किसानों की हालत को लेकर बीजेपी सरकार पर लगाए गए आरोपों पर अनिल विज ने जवाब दिया। पिछले दिनों भूपेंद्र हुड्डा ने कहा था, “मंडियों में मक्का पिट रही है और बीजेपी सरकार आंखें मूंदकर बैठी है।”
मंगलवार को विज ने इस पर तंज कसते हुए कहा, “मुझे लगता है जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है, हुड्डा साहब रोज खुद पिटते हैं। हर चीज ठीक चल रही है, लेकिन इन्हें हर बात में विरोध करना है।”
Anil Vij मुझे लगता है जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है, हुड्डा साहब रोज खुद पिटते हैं
Anil Vij ने कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया की टिप्पणी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी, जिन्होंने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की थी। विज ने कहा, “मुख्यमंत्री बनना और बनकर काम करना, दोनों में जमीन-आसमान का फर्क होता है।” कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने पिछले दिनों एक बयान में कहा था, “अगर उन्हें एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बना दिया जाए तो वो हरियाणा की तकदीर बदल देंगे।”

