अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने आज दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र अंबाला छावनी के विकास से संबंधित तीन महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इन मांगों में सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए सैन्य भूमि का अधिग्रहण, अंबाला छावनी के घरेलू हवाई अड्डे तक फोरलेन सड़क का निर्माण, और सैन्य क्षेत्र से सटी कुछ सड़कों को चौड़ा करना शामिल है।
बिजली गुल हुई या कट लगा तो अधीक्षक अभियंताओं की जवाबदेही, एक्शन में आए मंत्री Anil Vij
Anil Vij ने रक्षा मंत्री से अंबाला छावनी में सिविल और कैंसर अस्पताल के विस्तार के लिए उसके साथ लगती सेना की भूमि हरियाणा सरकार को हस्तांतरित करने का निवेदन किया। उन्होंने बताया कि 9 मई 2022 को शुरू हुए अटल कैंसर अस्पताल में अब आसपास के सात राज्यों से बड़ी संख्या में कैंसर मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। मरीजों के तीमारदारों के लिए उपयुक्त जगह न होने के कारण, विज की धर्मशाला बनाने की योजना है, जिसके लिए जमीन की आवश्यकता है।
इसके अलावा, अंबाला छावनी सिविल अस्पताल में एक क्रिटिकल केयर सेंटर और एक स्पाइनल इंजरी सेंटर भी स्थापित किया जाना है, जिसके लिए क्रमशः लगभग दो से तीन एकड़ भूमि की जरूरत है। सिविल अस्पताल, जो दशकों पहले बना था जब अंबाला की जनसंख्या कम थी, अब लगभग ढाई लाख की आबादी के लिए अपर्याप्त है, इसलिए इसका विस्तार अत्यंत आवश्यक है।
Anil Vij अपने विधानसभा क्षेत्र अंबाला छावनी के विकास से संबंधित तीन महत्वपूर्ण मांगें रखीं
अनिल विज ने रक्षा मंत्री से अंबाला छावनी में नवनिर्मित घरेलू हवाई अड्डे तक पहुँचने वाली सेना के अधीन सड़क को फोरलेन में बदलने का भी आग्रह किया। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में भी उन्हीं की पहल पर इस हवाई अड्डे के निर्माण के लिए सेना से 20 एकड़ जमीन राज्य सरकार को 133 करोड़ रुपये के बदले हस्तांतरित की गई थी।

