अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Anil Vij कांग्रेस को क्यों याद दिलाया इतिहास? राहुल गांधी पर भी जमकर बरसे हरियाणा के मंत्री

On: June 11, 2025 6:06 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि भाजपा 2047 के सपने बेच रही है पर तंज कसते हुए कांग्रेस को उसका इतिहास याद कराया।

Anil Vij प्रोटोकॉल उल्लंघन मामला: जेई सस्पेंड, XEN को कारण बताओ नोटिस; पोडियम पर थी विपक्षी नेता की तस्वीर

अंबाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान Anil Vij ने आजादी के बाद 70 साल में कांग्रेस ने देश के साथ क्या-क्या किया वह बताते हुए कहा कि सिंधु नदी जो हमारी सांस्कृतिक व धार्मिक नदी है जिसका पानी पीकर हम हिंदू हुए हैं उसका इस पार्टी के प्रथम प्रधानमंत्री ने जवाहरलाल नेहरू ने 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को दे दिया जबकि हमारे देश के खेत प्यासे है।

Anil Vij ने कहा कांग्रेस ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगा दिया

उन्होंने कहा कांग्रेस ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगा दिया जिससे कश्मीर भारत का अभिन्न अंग होकर भी अलग हो गया। हमारी फौजें जब पीओके में आगे बढ़ रही थी तब जवाहरलाल नेहरू ने यूएन में जाकर सीजफायर करा दिया।

इसी तरह कांग्रेस की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान को पैरों तले रोंदते हुए देश में इमरजेंसी लगाई व डेढ़ लाख लोगों को उठा-उठाकर जेल में डालकर उनकी नसबंदी करवाई। यह कांग्रेस का इतिहास है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!