चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने आज कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश के मुद्दों पर अपनी राय रखती है और बड़ी-बड़ी समस्याओं पर बात करती है, “लेकिन ये अपनी ही पार्टी के एक यूनिट में एक ही प्रदेश में अब तक नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पाए, जोकि बहुत ही निराशाजनक बात है।”
पाकिस्तान के टुकड़े होंगे, खड़गे पीटे हुए मोहरे और केजरीवाल पिटे हुए: Anil Vij
विज चंडीगढ़ में मीडियाकर्मियों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे और हरियाणा कांग्रेस की बैठक लेने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आठ महीने से अधिक हो गए हैं और कांग्रेस अभी तक अपना नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पाई है, जबकि इस संबंध में कई बैठकें हो चुकी हैं और पार्टी आलाकमान को अवगत भी कराया जाता होगा।
Anil Vij आठ महीने से अधिक हो गए हैं और कांग्रेस अभी तक अपना नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पाई
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद राहुल गांधी हरियाणा की इसी बैठक के लिए आ रहे होंगे। हरियाणा कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बारे में पूछे जाने पर विज ने चुटकी लेते हुए कहा, “राजनीति बड़ी अजीब चीज है। वहीं लड़ाते हैं और वहीं समझौते करवाते हैं।”

