चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री Anil Vij ने नई पीढ़ी को मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर पर अत्यधिक स्क्रीन टाइम कम करने की सलाह दी है, ताकि वे सजग और स्वस्थ रह सकें। उन्होंने यह बात अंबाला जिले के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित “भविष्य ज्योति समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।
Anil Vij का पाक आतंकियों पर निशाना, ‘सभी का नंबर बारी-बारी से आएगा’
गत देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम में विज ने जिले के विभिन्न स्कूलों में अव्वल आए 125 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही, उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से सभी 125 विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये (कुल 12.50 लाख रुपये) देने की भी घोषणा की। विज ने वर्तमान समय में व्यक्ति द्वारा टेलीविजन पर संसार को देखने और उसके अनुसार प्रतिक्रिया करने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन से समाज में जागरूकता बढ़ी है, लेकिन इसके नुकसान भी हुए हैं।
Anil Vij ने लोगों से मोबाइल और सोशल मीडिया से जितना संभव हो सके दूर रहने का आह्वान किया
Anil Vij ने पुराने समय को याद करते हुए कहा कि पहले लोग शाम को गली-मोहल्लों में एक-दूसरे के साथ बैठकर बातें करते थे, लेकिन आज ऐसा नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि हमें ऐसे लोगों और समाज की जरूरत है जो लोगों के चरित्र का निर्माण कर सकें, समाज को सही दिशा दे सकें और ज्ञान प्रदान कर सकें ताकि लोग सुखद जीवन जी सकें और दूसरों के लिए भी जीने की राह बना सकें।
मंत्री ने लोगों से मोबाइल और सोशल मीडिया से जितना संभव हो सके दूर रहने का आह्वान किया, क्योंकि इनके अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीक का लाभ उठाना चाहिए, परंतु इसके दुष्प्रभावों से भी बचना जरूरी है।

