अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘पंजाब की संस्कृति के खिलाफ काम कर रहे हैं’, Anil Vij ने भगवंत मान पर साधा निशाना; पानी विवाद पर कही ये बात

On: May 13, 2025 9:32 AM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर बयानी हमला करते हुए कहा कि ये लोग पंजाब की संस्कृति के खिलाफ काम रहे हैं, जबकि पंजाब की संस्कृति छबीलें लगाने की रही है और लोगों को पानी पिलाने की रही है।

पाकिस्तान की पहचान झूठ, छल और धोखा : Anil Vij

इसके विपरीत पंजाब सरकार हमारा हक छीन रही हैं। विज आज यहां पंजाब के द्वारा पानी नहीं दिए जाने के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने पंजाब को आईना दिखाते हुए कहा कि ये पानी पंजाब का सृजित किया हुआ पानी नहीं है और पंजाब से पानी नहीं आ रहा है, जबकि पानी हिमाचल प्रदेश से आ रहा है। ये पानी किसी राज्य का नहीं है। ये सारे देश का पानी है और इस पानी में हमारा भी हिस्सा है। इस पानी में से हम अपना 8500 क्यूसेक पानी मांग रहे हैं।

Anil Vij ने पंजाब सरकार पर बोला हमला

अनिल विज ने कहा कि आप पार्टी की पंजाब सरकार किसी की भी बात नहीं मानती, जबकि पहले सचिवों की बैठक में कहा गया कि हरियाणा को पानी दिया जाए। उस बात को भी नहीं माना गया। उन्होंने कहा कि आप की सरकार माननीय कोर्ट को नहीं मानती, स्वायत संस्था को नहीं मानती, सीबीआई को नहीं मानती, ईडी को नहीं मानती, तो ये किसको मानते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!