अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Anil Vij का कांग्रेस पर हमला: बोले- यह गद्दार पार्टी, पाकिस्तान जाने की दी सलाह

On: April 30, 2025 4:47 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री Anil Vij ने कांग्रेस द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विवादित तस्वीर पोस्ट करने और फिर उसे हटाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कांग्रेस को “गद्दार पार्टी” और “शत्रु कांग्रेस पार्टी” तक कह डाला।

Anil Vij का कांग्रेस पर हमला: यह एकता दिखाने का समय, मोदी के साथ खड़े हों

पत्रकारों से बातचीत में Anil Vij ने कहा, “हर कौम, हर सेना युद्ध में अपने नायक का सर ऊंचा रखते हैं, मगर कांग्रेस पार्टी ने जो घिनौनी हरकत की है, कांग्रेस ने इस युद्ध के नायक का युद्ध से पहले ही सर काटकर ट्वीट किया है।” उन्होंने गुस्से में कहा कि कांग्रेस ने देश की पार्टी कहलाने का अधिकार खो दिया है और उन्हें हिंदुस्तान छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

विज ने कहा, “देश का बच्चा-बच्चा इस युद्ध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। ये गद्दार प्रधानमंत्री का सिर काटकर तस्वीर लगा रहे हैं, इन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं, इन्हें तो हिंदुस्तान छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए और इनके लिए कुछ देर के लिए बॉर्डर खोल देने चाहिए।”

Anil Vij कांग्रेस का यह व्यवहार दर्शाता है कि वे देश की सुरक्षा के प्रति कितने असंवेदनशील 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेना को फ्री हैंड देने के फैसले का समर्थन करते हुए विज ने कहा, “प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं वह देश हित के लिए कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने हमेशा फौजों व अन्य अधिकारियों को अपनी काबिलियत के अनुसार काम करने की छूट दी है।”
पंजाब द्वारा एसवाईएल के पानी को रोकने के मुद्दे पर विज ने कहा, “युद्ध के समय सारे देश को एकजुटता दिखानी चाहिए और पंजाब तो बॉर्डर स्टेट है, इनको ऐसा कोई भी मुद्दा नहीं उठाना चाहिए और अच्छा हो कि भगवंत मान ने जो कल निर्णय लिया है उसे वह वापस लें।”

 

Anil Vij ने कांग्रेस के इस कृत्य को देशद्रोह के समान बताया और कहा कि उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का यह व्यवहार दर्शाता है कि वे देश की सुरक्षा के प्रति कितने असंवेदनशील हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!