अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नागपुर में जो कुछ हुआ वह गलत, नहीं किया जा सकता औरंगजेब का महिमामंडन : Anil Vij

On: March 19, 2025 12:11 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री Anil Vij ने नागपुर में औरंगजेब को लेकर हुए विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो भी घटना नागपुर में हुई, वह गलत है और ऐसी झड़पें नहीं होनी चाहिए। सरकार पूरी तरह से स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रयास कर रही है।

मैं भी दोस्तों का दोस्त, सब जानते हैं, दोस्ती ता उम्र निभाता हूं : Anil Vij

Anil Vij ने आगे कहा, “यह एक तथ्य है कि औरंगजेब का महिमामंडन नहीं किया जा सकता। औरंगजेब एक हमलावर था, जिसने हिंदुस्तान को लूटने के लिए आक्रमण किया और उसने कत्लो-गारी की।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि औरंगजेब का जाति और धर्म कुछ भी रहा हो, लेकिन वह एक आक्रांता था।

Anil Vij ने एक उदाहरण देते हुए कहा, “अगर कोई बच्चा छोटा है और उसके घर पर कोई बदमाश आकर अपना नाम प्लेट लगा देता है, तो बालक डर के कारण कुछ नहीं कहता। लेकिन जब वह बच्चा बड़ा हो जाता है, तो उसके पास अपने घर को वापस लेने का अधिकार होता है और बदमाश द्वारा लगाई गई नाम प्लेट को हटाने का हक भी है।”

Anil Vij पिछली सरकारों में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया

उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारों में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी पसंदीदा सिफारिशों को आधार बनाकर, योग्य युवाओं को दरकिनार कर दिया गया और उन्हें रेवड़ियां बांटने का काम किया गया। यह मामला विधानसभा में उठाया गया था।

Anil Vij ने इस दौरान यह भी बताया कि साल 2008 में हुड्डा सरकार के दौरान इंस्पेक्टर भर्ती में योग्य उम्मीदवारों को नजरअंदाज करके सिफारिश पर नौकरी दी गई थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में याचिकाकर्ता के पक्ष में फैसला दिया है। ऐसे में अब भर्ती को लेकर न्याय प्रक्रिया चल रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!