अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पाकिस्‍तान विश्‍वास करने योग्‍य देश नहीं : Anand Dubey

On: June 24, 2025 1:07 PM
Follow Us:
Anand Dubey
---Advertisement---

मुंबई। Anand Dubey : ईरान-इजराइल में बढ़ रहे तनाव के बीच अमेरिका की ओर से हमला किए जाने के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है। ऐसे में पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसे मालूम था कि अमेरिका ईरान पर हमला करेगा। उसने यहां तक कहा है कि अमेरिका ने इस हमले के लिए उसके हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया है। शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान किसी का सगा नहीं है, वह विश्वास करने योग्य नहीं है।

Akash Anand:मायावती ने आकाश आनंद को बनाया अपना उत्तराधिकारी

Anand Dubey ने कहा कि पाकिस्तान किसी का सगा नहीं है। ऐसा कोई देश नहीं जिसे पाकिस्तान ने धोखा न दिया हो, इसलिए उस पर अधिक विश्वास करने की आवश्यकता नहीं है। ईरान, अजरबैजान और चीन जैसे देशों यह बात समझनी चाहिए जो पाकिस्तान को अपना भाई मानते हैं। पाकिस्तान हमेशा अपने हित के लिए दूसरों की पीठ में छुरा घोंपता रहा है। वह किसी का स्थायी मित्र नहीं हो सकता।

Anand Dubey ने ईरान को पाकिस्तान से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि ईरान को यह समझने की जरूरत है कि पाकिस्तान कब, कैसे और किस तरह वार करता है।

Anand Dubey  ऐसा कोई देश नहीं जिसे पाकिस्तान ने धोखा न दिया हो, इसलिए उस पर अधिक विश्वास करने की आवश्यकता नहीं

पहलगाम हमले में आतंकवादियों को पनाह देने वाले दो लोगों की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि इस हमले को दो महीने से अधिक बीत चुका है, लेकिन अब तक चारों आतंकवादी पकड़े नहीं गए हैं। हम देश की खुफिया और जांच एजेंसियों से अपील करते हैं कि उन आतंकवादियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करे। ऐसे लोगों से बातचीत नहीं, बल्कि कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!