अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News : बारात से लौटने के कुछ घंटे बाद दूल्हे की तबीयत बिगड़ी, हुई मौत

On: November 9, 2025 7:18 PM
Follow Us:
Amroha News
---Advertisement---

Amroha News : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि रविवार को होने वाले वलीमे की सभी तैयारियां धरी रह गईं। दूल्हे की मौत के बाद शादी की खुशियां काफूर हो गईं। घटना की जानकारी होने पर शहरवासी अचंभित रह गए। उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां निकाह की औपचारिकता के बाद दुल्हन को घर लेकर पहुंचे दूल्हे गुड्डू उर्फ परवेज (38) की एक घंटे बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

 

वहीं रविवार को होने वाले वलीमे की सभी तैयारियां धरी रह गईं। दूल्हे की मौत के बाद शादी की खुशियां काफूर हो गईं। घटना की जानकारी होने पर शहरवासी अचंभित रह गए। बिना पुलिस कार्रवाई के दूल्हे के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। मृतक दूल्हे गुड्डू उर्फ परवेज आलम मोहल्ला नोगजा के रहने वाले थे।

 

 

आपको बताते चले कि जामा मस्जिद रोड पर किताबों की दुकान चलाने वाले गुड्डू उर्फ परवेज आलम के माता-पिता और बड़े भाई की मौत पहले ही हो चुकी है। गुड्डू उर्फ परवेज आलम के साथ उनके छोटे भाई पप्पू भी रहते थे। शनिवार की रात मोहल्ला नल नई बस्ती स्थित एक मैरिज हॉल में गुड्डू उर्फ परवेज आलम की बरात गई थी।

 

मोहल्ला बड़ा दरबार के रहने वाले बाबू की बेटी सायमा से उनका निकाह हुआ। रविवार को मोहल्ला नल स्थित मैरिज हॉल में वलीमे का कार्यक्रम था। शनिवार की रात एक बजे निकाह की रस्म-अदायगी के बाद दुल्हन को लेकर बरात घर लौटी थी। करीब दो बजे अचानक दूल्हे गुड्डू उर्फ परवेज आलम की तबीयत बिगड़ गई।

 

इसके बाद परिजन गुड्डू उर्फ परवेज आलम को लेकर नजदीकी अस्पताल में पहुंचे। यहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन यहां से भी डॉक्टरों ने उन्हें मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। यहां एक निजी अस्पताल में पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने गुड्डू उर्फ परवेज आलम को मृत घोषित कर दिया।

 

शादी की रात दूल्हे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसी रात दुल्हन बनी सायमा को जैसे ही पति गुड्डू उर्फ परवेज आलम की मौत की खबर मिली तो वह बदहवास हो गई। बेहोश होकर घर में गिर पड़ी। परिवार के लोगों ने किसी तरह शादी के जोड़े में सजी दुल्हन सायमा को संभाला। थोड़ी देर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

हर कोई दूल्हे गुड्डू उर्फ परवेज आलम की मौत की वजह जानने को लालायित दिखा। चर्चा है कि मृतक दूल्हे गुड्डू उर्फ परवेज आलम का शरीर पीला पड़ा हुआ था। हालांकि, परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!