अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News: साथंलपुर की ‘बीच की मडिया’ में भव्यता: डॉ. अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर 551 दीपों से जगमगाया चौक, ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर सहित कई नेता रहे मौजूद

On: April 13, 2026 9:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Amroha News: भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर, उसकी पूर्व संध्या पर, ग्राम पंचायत सथंलपुर की प्रसिद्ध ‘बीच की मडिया’ में एक भव्य और भावपूर्ण दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आदमपुर मंडल के बूथ संख्या 291 और 292 पर स्थित अंबेडकर चौक पर 551 दीप प्रज्वलित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई.

​इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हसनपुर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती ममता गुर्जर उपस्थित रहीं. कार्यक्रम का सफल संयोजन आदमपुर मंडल अध्यक्ष और भाजपा नेता राजीव गोयल द्वारा किया गया. समारोह में भाजपा नेता विपिन सागर, आदमपुर मंडल महामंत्री हरद्वारी सिंह खड़कवंशी, और पूर्व विधायक श्री हरपाल सिंह के पुत्र संजय सागर भी विशेष रूप से उपस्थित थे.

Amroha News

Amroha News-‘जल जीवन मिशन’ में लापरवाही पर अमरोहा DM  सख्त: 3 कार्यदायी फर्मों के खिलाफ शासन को पत्र लिखने के निर्देश

​दीप प्रज्वलन के इस पावन कार्य में स्थानीय बूथ अध्यक्षों – अंकित सागर, दिनेश कुमार और इंद्रजीत सागर ने सक्रिय रूप से भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान ‘बीच की मडिया’ का पूरा प्रांगण दीपों की रोशनी से जगमगा उठा. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी और भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने बाबा साहब के विचारों को याद किया और समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया.

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply