अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News:बसंत कालीन गन्ना बुवाई हेतु नैनो उर्वरकों के प्रयोग एवं छिड़काव के संबंध में गन्ना कृषकों को जागरूक करने हेतु कृषक गोष्टी

On: February 26, 2026 5:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बसंत कालीन गन्ना बुवाई हेतु नैनो उर्वरकों के प्रयोग एवं छिड़काव के संबंध में गन्ना कृषकों को जागरूक करने हेतु कृषक गोष्टी*

 

समर इंडिया अमरोहा

Amroha News

आज दिनांक 26/2/2026 को गन्ना समिति अमरोहा के साथ जोया ब्लॉक के गांव देवीपुरा में इफको द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी अमरोहा श्री राजेश कुमार जी,गन्ना पर्यवेक्षक श्री राम गोपाल सिंह जी और इफको एम सी से SMO आदित्य जी का रहना हुआ इफको प्रतिनिधि अवधेश गोस्वामी द्वारा गन्ना किसानों को आज की स्थिति बताते हुए रासायनिक उर्वरक का प्रयोग कम करके नैनो उर्वरको नैनो यूरिया नैनो डीएपी सागरिका नैनो जिंक नैनो कॉपर और अन्य उत्पादों के बारे में किसानों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई

Amroha News-जोया CHC में संविदा कर्मी ने अस्पताल के कमरे में लगाई फांसी

और आने वाली फसल जैसे गन्ना को 10ml/litre नैनो डीएपी से गन्ने के सेट्स (बीज) को उपचारित करें और उसके 50 से 60 दिन बाद नैनो डीएपी का 4 ml/lit. नैनो यूरिया के साथ स्प्रे करें जिससे आपकी फसल का बढ़वार अच्छा और उत्पादन अधिक रहेगा दानेदार उर्वरकों से होने वाले नुकसान को बताते हुए नैनो उत्पादों की फायदे एवं विधि बताई साथ ही NPK कंसोर्टिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं इफको के सभी उत्पादों को विस्तार से बताया वही मोहित जी द्वारा दानेदार सागरिका और तरल सागरिका की प्रयोगविधि बताते हुए किसानों को समझाया

दहेज की मांग पूर्ण न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला।

जिससे मार्केट में जाईम के नाम पर अन्य उत्पाद न खरीदकर विश्व की सबसे बड़ी सहकारिता संस्था इफको का उत्पाद सागरिका का ठीक ढंग से इस्तेमाल किया जाए जो कि किसानों के बीच सबसे ज्यादा पसंदीदा एवं सस्ता उत्पाद बना हुआ और बताया कि सागरिका पूरी तरह से ऑर्गेनिक उत्पाद हैं इसे आप जैविक खेती में भी इस्तेमाल कर सकते हैं

Amroha News

साथ ही ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी श्री राजेश जी ने इफको के उत्पाद एवं दवाई पर दी जाने वाली छूट के बारे में बताते हुए बताया एवं गन्ने समिति से से जुड़ने का आवाहन किया ताकि किसानों को गन्ना समिति अमरोहा द्वारा समय समय पर खाद दवाई और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होती रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री श्यौराज सिंह जी ने बताया कि खेती में रासायनिक उर्वरकों से जितना हो सके उतना बचना चाहिए और जैविक खेती खेती की तरफ ओर इफको के नवीनतम उत्पाद नैनो यूरिया नैनो डीएपी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने का आवाहन किया जिससे खेती में आने वाली लागत को कम किया जा सके और गुणवत्ता और मुनाफा लिया जा सके

Amroha News- मुख्यमंत्री ने ‘वन क्लिक’ से किसानों को भेजी राहत; 726 लाभार्थियों के खातों में पहुँचे 1.89 करोड़ रुपये

सभा का आयोजन इफको अमरोहा द्वारा किया गया जिसमें ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी श्री राजेश कुमार जी गन्ना पर्यवेक्षक रामगोपाल सिंह, देवेंद्र सिंह अध्यक्ष श्री श्यौराज सिंह प्रगतिशील किसान श्री इंद्रजीत सिंह , महावीर सिंह , इफको एम सी से आदित्य प्रताप जी और इफको प्रतिनिधि अवधेश गोस्वामी ओर मोहित कुमार एवं लगभग 60 से 65 किसान मौजूद रहे

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!