अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha news:गंगा तिगरी मेला सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन,

On: December 18, 2025 7:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गंगा तिगरी मेला सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन*

Amroha news

तिगरी गंगा मेला 2025: सम्मान समारोह में योगदानकर्ताओं को मिला सम्मान, मंडलायुक्त व डीएम ने जताया आभार*

 

*आस्था और संस्कृति के संगम तिगरी मेले में बेहतर प्रबंधन की सराहना, मीडिया व स्वयंसेवकों का विशेष धन्यवाद*

 

*मंडलायुक्त, डीएम और एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने गंगा मेला में योगदान देने वालों को किया सम्मानित*

 

Amroha news18 दिसम्बर

 

गंगा तिगरी मेला 2025 के सम्मान समारोह का आयोजन मुख्य अतिथित मंडलायुक्त मुरादाबाद मण्डल श्री आञ्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता और जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनंद की उपस्थित में ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्वनी कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती गरिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उप जिलाधिकारी धनौरा श्रीमती विभा श्रीवास्तव, स्कूल प्रबंधक श्री राहुल अग्रवाल, निर्देशिका श्रीमती राखी अग्रवाल, प्रधानाचार्या श्रीमती अंजलि दुबे, एडमिनिस्ट्रेटर कोऑर्डिनेटर श्रीमती संध्या गुप्ता, पत्रकार बंधु एवं मेले में ड्यूटी करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Amroha news
Amroha news

मंडलायुक्त श्री आञ्जनेय कुमार सिंह ने जिला प्रशासन एवं पुलिस की पूरी टीम, तथा इस आयोजन में योगदान देने वाले सभी सम्मानित स्वयंसेवक, पत्रकार बंधु, ड्यूटी करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी सहित सहयोगी और उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को मेले के सफल आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर हार्दिक धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा कि इस बार तिगरी मेला का आयोजन अत्यंत सुचारु रूप से और बेहतर अनुभव प्रदान करने वाला रहा। इसकी सफलता का श्रेय जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स जी, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनंद जी तथा उनकी पूरी टीम की दूरदर्शी योजना और अथक प्रयासों को जाता है।

 

पिछले वर्षों के अनुभवों से बेहतर यह आयोजन इसलिए संभव हुआ क्योंकि हर चुनौती का सामना दृढ़ता से किया गया। हम सभी जानते हैं कि यह मेला चुनौतीपूर्ण होता है। गंगा जी की धारा हर साल अपना रुख बदल लेती है, और इस बार भी अंतिम समय तक अनिश्चितता बनी रही कि आयोजन सुचारु रूप से हो पाएगा या नहीं। फिर भी, जिलाधिकारी और उनकी टीम ने निरंतर मौके पर डटकर काम किया और सभी आशंकाओं को दूर कर मेले को सफल बनाया। तिगरी मेला धार्मिक महत्व के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। यहां श्रीकृष्ण जी और श्रवण कुमार जी से पौराणिक कथाएं जुड़ी हैं। मेला का बड़ा महत्व यह है कि मेला हमारी आंचलिक संस्कृति, परंपराओं और समाज को जोड़ने वाली भावना का प्रदर्शन करता है।

 

अन्य स्थानों पर संस्कृति लुप्त हो रही है, लेकिन तिगरी में यह अभी भी जीवंत है। हमें इसे मूल रूप में संरक्षित रखना है। श्रद्धालु बेहतर अनुभव लें, साथ ही स्थानीय संस्कृति का दर्शन भी करें। अमरोहा में इस दिशा में अपार संभावनाएं हैं। हमें अपनी जीवनदायिनी नदियों, उनकी परंपराओं और पुरानी संस्कृति को बचाते हुए पर्यावरण-अनुकूल विकास करना है। यह आयोजन समाज का है और समाज की भागीदारी से ही सफल होता है। जब समाज अनुशासन बनाए रखता है, तो प्रशासन का कार्य सुगम हो जाता है। उन सभी सम्मानित अतिथियों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन्होंने अनुशासन और जिम्मेदारी से योगदान दिया।

 

जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने गंगा तिगरी मेले के सम्मान समारोह में उपस्थित सभी का सफल आयोजन के लिए आभार करते हुए कहा मेले में कार्ययोजना, सहयोग और प्रचार प्रसार काफी महत्वपूर्ण होता है। ये तीनों चीजें इस बार अच्छे से एग्जीक्यूट हुई। इस बार सभी व्यवस्थाओं के साथ पिछली बार से बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट रहा जिससे आने वाले श्रद्धालुओं कोई समस्या नहीं हुई। उन्होंने उपस्थित सभी के साथ जिन्होंने मेले के सफल आयोजन में मदद की चाहे वो किसी भी रूप में उसके लिए जिला प्रशासन हमेशा आपका आभारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार बंधुओं का बहुत बड़ा सहयोगी मिला। मीडिया की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए श्रीमती वत्स ने कहा, पत्रकार बंधुओं ने मेले की हर जानकारी को दूर-दूर तक पहुंचाया। आपके सकारात्मक और व्यापक कवरेज की वजह से तिगरी गंगा मेला अब ‘मिनी कुंभ’ के रूप में ख्याति मिली। अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि, अगली बार हम इससे भी बेहतर, अधिक सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए और यादगार अनुभव वाला मेला आयोजित करेंगे।

दहेज की मांग पूर्ण न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रीमती सुनीता सिंह, श्री हिमांशु उपाध्याय, श्री शशिभूषण पाठक, जिला विकास अधिकारी श्रीमती सरिता द्विवेदी, पीडी डीआरडीए श्री अम्बरीष कुमार सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

…….

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!