अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News- श्रद्धालुओं को जलाभिषेक में कोई दिक्कत न हो समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

On: February 6, 2026 7:10 PM
Follow Us:
dm amroha
---Advertisement---

Amroha News-जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में कांवड़ यात्रा एवं महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक, पूजन-अर्चना और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, क्षतिग्रस्त मार्गों के सुदृढ़ीकरण, भंडारे एवं शिविरों की व्यवस्था, सुरक्षा तथा चिकित्सा सुविधाओं की बारीकी से जानकारी ली। थाना प्रभारियों और संभ्रांत नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों और मंदिरों में प्रकाश एवं साफ-सफाई का पूरा इंतजाम हो, मार्गों पर अतिक्रमण, जलभराव, घास-झाड़ियों की सफाई कार्य समय रहते पूरे कर लिए जाएं। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को जलाभिषेक में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए सभी प्रमुख मंदिरों में बैरिकेडिंग की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखी जाए।

डीएम ने निर्देश दिए कि उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी स्वयं स्थलों का भ्रमण कर कमियां चिह्नित करें और तुरंत सुधार सुनिश्चित करें। शिविरों में विद्युत व्यवस्था सुरक्षित रखी जाए और कहीं भी खुले तार न हों। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस तैनात की जाए। शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज अधिकारी मंदिरों एवं प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि कहीं अंधेरा न रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत शिविरों में विद्युत और फायर सहित सभी ऑडिट करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति और तारों को दुरुस्त करने के निर्देशन दिए।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि महाशिवरात्रि और कांवड़ यात्रा के दौरान पीस कमेटी के सदस्य पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि मार्गों पर अतिक्रमण न हो। सम्बंधित अधिकारी कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर कमियों को समय रहते दूर कराएं। निर्देश दिए जहां आवश्यक हो रूट डाइवर्जन प्लान करें। किसी भी दशा में कोई नयी परम्परा प्रारम्भ न होने दी जाये तथा प्रत्येक दशा में कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती के भी निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गारिमा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!