Amroha। 08 अक्टूबर 2025 को विकासखण्ड जोया के अंतर्गत ग्राम जसई में पशुपालन विभाग द्वारा विशेष गोपशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सदस्य जिला पंचायत अमरेश के द्वारा नारियल फोड़कर व गौ पूजन कर किया गया।
Amroha : मिशन शक्ति 5.0 के तहत ‘रन फॉर एंपावरमेंट’ का आयोजन, महिलाओं ने दिखाई ताकत और जोश
शिविर में कुल 573 पशुओं का परीक्षण और उपचार किया गया। इनमें साधारण चिकित्सा – 58, कृमिनाशक – 242, पशु टीकाकरण – 19, एफ.एम.डी. टीकाकरण – 45, कृत्रिम गर्भाधान – 05, बंध्याकरण – 19 और पशुधन पंजीकरण – 181 शामिल रहे।
कार्यक्रम में डॉ. ब्रजकिशोर नाथ, डॉ. रामवीर सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, श्री मुकेश, श्री अंशुल व अन्य पशुपालन प्रचार अधिकारियों ने भाग लिया। डॉ. रामवीर सिंह ने पशुपालकों को विभागीय योजनाओं, पशु बीमा व पशुधन स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। डॉ. प्रमोद कुमार ने पशुओं में संतुलित आहार, खुराक एवं गर्भ धारण जैसी जानकारियों पर विस्तार से चर्चा की।
Amroha डॉ. प्रमोद कुमार ने पशुओं में संतुलित आहार, खुराक एवं गर्भ धारण जैसी जानकारियों पर विस्तार से चर्चा की
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा हल्दर ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लगातार पशुपालकों तक पहुंचाई जा रही है ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुधन की भूमिका और मजबूत हो सके।

