अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha : कैरियर काउंसलर व श्रीधर यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर मार्केटिंग एडमिशन संजीव पाल ने कैरियर कॉउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों के समक्ष व्यक्त किए

On: October 9, 2025 3:03 PM
Follow Us:
Amroha
---Advertisement---

Amroha बुरावली: 12वीं के विद्यार्थियों को चाहिए कि वे बोर्ड की परीक्षाओं की अच्छे से तैयारी करते हुए उच्च व प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेने हेतू उनके लिए आवश्यक गवर्नमेंट एंट्रेंस एग्जाम को पास करने की भी तैयारी करें जिससे अच्छे शिक्षण संस्थान में प्रवेश सुनिश्चित हो पाए उक्त विचार कैरियर काउंसलर व श्रीधर यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर मार्केटिंग एडमिशन संजीव पाल ने कैरियर कॉउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों के समक्ष व्यक्त किए।

Amroha कलेक्ट्रेट पर भाकियू का जबरदस्त धरना, कई मांगों पर तुरंत समाधान

बुरावली स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में कॉलेज प्रबंधन के निमंत्रण पर 12वीं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कैरियर काउंसलर व श्रीधर यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर मार्केटिंग एडमिशन संजीव पाल ने कहा कि बोर्ड के एग्जाम की अच्छी तैयारी के साथ साथ विद्यार्थियों को अपनी पसंद के उच्च व प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेने के प्रथमतः गवर्नमेंट एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित तैयारी भी करनी चाहिए व निर्धारित समय पर उनके लिए आवेदन करने की जानकारी रखनी चाहिए जिससे कम फीस पर अच्छे शिक्षण संस्थान में एडमिशन मिल सके।

संजीव पाल ने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार बायोलॉजी ,मैथ, कॉमर्स व आर्ट्स ग्रुप के स्टूडेंट्स किन -किन क्षेत्रो में जाकर अपने लिए उज्जवल भविष्य बना सकते है व एवरग्रीन कोर्सेज के अलावा भविष्य के हिसाब से विशेष स्ट्रीम का चयन करते हुए कोर्स चुन सकते है।

मेडिकल,नर्सिंग,फार्मेसी,पैरामेडिकल,फिजियोथेरेपी, साइकोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी, इंजीनियरिंग ,एग्रीकल्चर, होटल मैनेजमेंट, लाइब्रेरी साइंस,जर्नलिज्म, फ़ूड एंड न्यूट्रिशन, फ़ूड टेक्नोलॉजी, नेचुरोपैथी एंड यौगिक साइंस ,योगा आदि कोर्सेज व इनकी विशेष योग्यता वाली स्ट्रीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Amroha विद्यार्थियों को अपनी पसंद के उच्च व प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेने के प्रथमतः गवर्नमेंट एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित तैयारी भी करनी चाहिए

संजीव पाल ने साथ ही विद्यार्थियों को स्मार्ट फ़ोन के सदुपयोग व दुरुपयोग के बारे में आगाह करते हुए कहा कि मोबाइल व सोशल प्लेटफॉर्म का गुलाम न बने बल्कि अपने हिसाब से इसका अच्छी बातों व जानकारी के लिए प्रयोग करें। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डॉ. मान सिंह राणा, प्रिंसिपल सौरभ कुमार,अजब सिंह जी, व श्रीधर यूनिवर्सिटी से पंकज कुमार व मनदीप सिंह उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!