अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha : डग्गामार बस ने मारी बुग्गी को टक्कर

On: April 11, 2025 5:01 PM
Follow Us:
Amroha
---Advertisement---

Amroha के गजरौला थाना क्षेत्र में रात एक सड़क हादसा हुआ। फाजलपुर रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बुग्गी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुग्गी पलट गई। खेत से लौट रही फाजलपुर मोहल्ले की पांच महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं में स्वाति (अमित की पुत्री), शांति देवी (लेखराज की पत्नी), छाया (खिलेंद्र सिंह की पुत्री), रामवती (जयपाल की पत्नी) और कश्मीरी (सुमेर की पत्नी) हैं।

Amroha को उत्तर प्रदेश सरकार से मिली 21 एम्बुलेंस

 

बस चालक टक्कर मारने के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। मोहल्ले के लोग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिलाओं को बुग्गी के नीचे से निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की।

Amroha पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को अपने कब्जे में ले लिया। सीओ श्वेताभ भास्कर के अनुसार अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!