अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha : गंगा में मछली पकड़ते समय युवक डूबा, गोताखोरों की तलाश जारी, साडू हिरासत में

On: September 9, 2025 9:58 AM
Follow Us:
Amroha
---Advertisement---

हम आपको बता दे Amroha जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, गांव भीमाठीकरी निवासी राजेंद्र (30 वर्ष) पुत्र चरण सिंह अपने साडू श्याम पुत्र चरण सिंह और साथी भुवनेश पुत्र सूरज निवासी ग्राम झुरैरी थाना हसनपुर के साथ रविवार की शाम गंगा नदी पर ग्राम धौरिया ऐतमाली के सामने मछली पकड़ने के लिए गए थे।

Amroha : गंगा में मछली पकड़ते समय युवक डूबा, गोताखोरों की तलाश जारी, साडू हिरासत में

इसी दौरान अचानक हादसा हो गया और राजेंद्र पुत्र चरण सिंह गंगा के गहरे पानी में डूब गया। घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन खबर लिखे जाने तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Amroha : पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई

हादसे के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतक के साडू श्याम सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की भारी भीड़ गंगा किनारे जमा हो गई है।,बताया जा रहा है कि डूबने वाला युवक भतीजा था और परिवार में इकलौता कमाने वाला सदस्य था। इस दुखद हादसे से गांव में मातम पसर गया है।पुलिस और गोताखोर लगातार युवक की तलाश में जुटे हुए हैं,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!