अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha: लायक सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के सभागार में मास्टर रणवीर सिंह की अध्यक्षता में संगठन का जन जागरण कार्यक्रम

On: September 8, 2025 9:56 AM
Follow Us:
Amroha
---Advertisement---

Amroha: डिडौली थाना क्षेत्र के मिलक कटाई गांव में लायक सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के सभागार में मास्टर रणवीर सिंह की अध्यक्षता व प्रदेश प्रवक्ता सत्यवीर की संचालन में संगठन का जन जागरण कार्यक्रम हुआ जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि विगत सप्ताह में आई बाढ़ के कारण धनोरा हसनपुर गंगेश्वरी के किसानों की बर्बाद हुई फसलों का आकलन कराकर मुआवजा दिलाया जाए, उप निबंधक कार्यालय को नवीन तहसील भवन गुलडिया किया जाए।

Amroha : राष्ट्रीय लोकदल पांच राज्यों में निकालेगी एकता यात्रा बोले राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी

वर्तमान प्राइस सत्र के लिए गन्ना मूल्य 518 रुपए प्रति कुंतल चीनी मिल चलने से पहले घोषित किया जाए जिन चीनी मिलों ने गन्ना भुगतान नहीं किया है उनके गन्ना क्रय केंद्र काटकर ऐसी चीनी मिलों को दिए जाए जिन्होंने समय से गन्ना मूल्य भुगतान किया है, मध्य गंगा नहर फेस टू में 6 किलोमीटर की स्पीड से पानी छोड़ा जाए, रोडवेज डिपो अमरोहा से कैलसा,पाकबड़ा ,जोया, अतरासी ,हसनपुर ,रहरा, गजरौला ,धनोरा, नौगामा व Amroha का एक रूट बनाकर हर एक घंटे पर ग्रामीणों के लिए बस चलाई जाए अवैध डग्गामारी बंद कराई जाए

माननीय मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार जिन गांवों में किस चकबंदी नहीं चाहते वहां चकबंदी नहीं कराई जाए,चकबंदी में भ्रष्टाचार को समाप्त कराया जाए चक्कालीलेट हाल्ट में कंटेनर डिपो बनाए जाने में किसानों की अधिकृत होने वाली जमीनों का मुआवजा 20 लाख रुपए प्रति बीघा दिलाया जाए।

Amroha का एक रूट बनाकर हर एक घंटे पर ग्रामीणों के लिए बस चलाई 

कार्यकारिणी के निर्णय पर संगठन विस्तार करते हुए मा रणवीर सिंह को जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ व मोजीरामपाल को प्रचार मंत्री डिडौली क्षेत्र मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष चौधरी नेमपाल सिंह ने कहा कि कल सोमवार दोपहर 11:00 बजे से कलेक्ट्रेट घेराव होकर धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल करेगा जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा, जिसकी जिम्मेवारी पूर्ण रूप से शासन प्रशासन की होगी

आज कार्यक्रम में, चौधरी धर्मवीर सिंह राकेश रतनपुर नरेश खारी जगत सिंह चौहान सतवीर सिंह इकबाल सिंह सतीश पवार कर्मवीर सिंह वीरपाल सिंह सुरेश सिंह मदन सिंह जितेंद्र पवार सुरेंद्र सिंह डॉक्टर प्रेमपाल सिंह विकल कुमार राजपाल सिंह निगम सिंह महिपाल सिंह अफजल रवि पाल उर्फ पप्पू राधेश्याम प्रधान जी रामचंद्र सिंह लाला रमेश नजीर अली बबीता रानी अशोक चौधरी जरीना बेगमउपस्थित रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!