अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha : मा0 राज्यमंत्री ने किया राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

On: August 30, 2025 9:11 AM
Follow Us:
Amroha
---Advertisement---

खिलाड़ियों सहित उपस्थित सभी को फिट इंडिया की शपथ दिलाई, मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किए
खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किए और मंगल दल के युवक और युवतियों को खेल किट वितरित की
सरकार दे रही खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन-मा0 राज्यमंत्री

Amroha 29 अगस्त 2025 – खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन एवं जिला खेल प्रशासन अमरोहा के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के पावन अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम माली खेड़ा Amroha में तीन दिवसीय वृहद खेल कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 29 अगस्त 2025 में खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Amroha : राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर तीन दिवसीय वृहद खेल एवं जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री, वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ०प्र० शासन, श्री के०पी० मलिक जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री कंवर सिंह तंवर जी, माननीय विधायक श्री महेन्द्र सिंह खडगवंशी जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उदय गिरि गोस्वामी जी, जिलाधिकारी महोदया श्रीमती निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनंद, मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्विनी कुमार मिश्र उपस्थित रहे।

मा0 राज्यमंत्री जी ने खिलाड़ियों सहित उपस्थित सभी को फिट इंडिया की शपथ दिलाई, मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किए। इसके साथ उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किए और मंगल दल के युवक और युवतियों को खेल किट वितरित की। इसके साथ मुख्य अतिथि सहित अन्यों के द्वारा पौधरोपण भी किया गया।

मा0 राज्यमंत्री श्री केपी मालिक जी ने मेजर ध्यानचंद जी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को विश्व पटल पर पहचान दिलाई। कहा कि हमारी सरकार खिलाड़ियों को सम्मान देने का कार्य कर रही है। उनको आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए नौकरियां भी दे रही हैं। मा0 प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों को नई पहचान मिली है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खूब लगन और मेहनत करें और प्रदेश और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करें।

मा0 सांसद श्री कंवर सिंह तंवर जी ने खिलाड़ियों को खूब लगन से पढ़ने और खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा खेलने से सेहत अच्छी रहती है, सेहत अच्छी रहेगी तो आप देश को आगे बढ़ाने में योगदान दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है। कहा जब एक खिलाड़ी कामयाब होता है तो उसके मां- बाप , गांव और देश का नाम होता है।

मा0 विधायक श्री महेन्द्र सिंह खडगवंशी जी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। उन्होंने कहा सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जो फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई है, उससे ऊर्जा लेकर मेहनत करें और प्रदेश का नाम ऊंचाइयों पर ले जाएं।

जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि सरकार द्वारा खेल के लिए संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से मेजर ध्यानचंद जी की विशेषताएं आत्मसात करने के साथ उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने को कहा।

Amroha 29 अगस्त 2025 में खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

खेल प्रतियोगिता में 14 वर्षीय बालक हाकी, कबड्डी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिकाओं द्वारा ताइक्वांडो का आत्मरक्षा का प्रदर्शन और योगा की प्रस्तुति दी गई।
प्रतियोगिताओं का परिणाम
14 वर्षीय हाकी प्रतियोगिता का परिणाम
हाकी प्रतियोगिता में जनपद Amroha आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल मैच नेहरू स्मारक इण्टर कॉलेज रजबपुर और स्पोर्ट्स स्टेडियम माली खेड़ा के बीच हुआ जिसमें नेहरू स्मारक इण्टर कॉलेज रजबपुर अमरोहा ने 03-00 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच राजकीय इण्टर कॉलेज अमरोहा और मानव रचना इण्टर कॉलेज पेली के बीच हुआ जिसमें राजकीय इण्टर कॉलेज अमरोहा ने 02-01 मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। राजकीय इण्टर कॉलेज अमरोहा ने रजबपुर की टीम को सडनडेथ में एक शून्य से हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दि्वतीय स्थान नेहरू स्मारक इण्टर कॉलेज रजबपुर की टीम ने प्राप्त किया।
कबड्डी प्रतियोगिता का परिणाम
कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद अमरोहा की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ए एस एम खाता Amroha और मानव रचना इण्टर कॉलेज पेली के बीच खेला गया जिसमें एएस एम खाता ने 31-11 से हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि मानव रचना इण्टर कॉलेज पेली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता का परिणाम
100 मीटर दौड़ 12 वर्षीय बालक वर्ग
प्रथम स्थान – धैर्य गिल
द्वितीय स्थान – मुदित चौधरी
तृतीय स्थान – शिवा
100 मीटर दौड़ 14 वर्षीय बालक वर्ग
प्रथम स्थान – शिवम
द्वितीय स्थान – मौहम्मद अर्श
तृतीय स्थान – हरप्रीत सिंह
*100 मीटर दौड़ 12 वर्षीय बालिका का परिणाम*
प्रथम स्थान – महक
द्वितीय स्थान – प्राची
तृतीय स्थान – जिया
100 मीटर दौड़ 14 वर्षीय बालक वर्ग
प्रथम स्थान -अलिफशाह
द्वितीय स्थान – तनु
तृतीय स्थान – वैष्णवी
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन ने किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में , हाकी कोच श्री फरहत अली खान, एथलेटिक्स कोच अमित कुमार, सुश्री आंचल, डॉ 0 संजीव कुमार चौहान, श्री मनीष कुमार त्यागी, श्री अभिषेक चौधरी, श्री अनुज शर्मा जी, श्री हसनैन नबाज, श्री शाहजेब तकी, श्री चन्द्र मणि शर्मा जी, श्री रनदीप सिंह, श्री विकास गंगवार, श्री कपिल कुमार, श्रीमती राजलक्ष्मी और श्रीमती नेहा चौधरी रही।

प्रतियोगिता के अन्त में जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री देशकान्त त्यागी ने मुख्य अतिथि,समस्त अन्य विशिष्ट अतिथियों, अधिकारियों, टीम मैनेजर, टीम कोच, निर्णायक मण्डल और खिलाड़ियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र त्यागी और श्री हिमांशु त्यागी तहसील उपाध्यक्ष हसनपुर, भाजपा महामंत्री श्री पूरन सिंह सैनी और श्री अभिनव कौशिक सहित गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे, भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
……..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!