अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

यूपी के Amroha में गंगा में डूबे एक ही परिवार के 3 सगे भाई

On: August 28, 2025 4:13 PM
Follow Us:
Amroha
---Advertisement---

अमरोहा, । उत्तर प्रदेश के Amroha जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गजरौला थाना क्षेत्र स्थित तिगरी गंगा धाम में एक मुंडन संस्कार के दौरान नहाते समय एक ही परिवार के तीन सगे भाई गंगा में डूब गए। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि प्रशासन ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अभी तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Amroha जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध,यूरिया के 227684 बैग्स, डी०ए०पी० के 36344 बैग्स तथा एन०पी० के० के 41460 बैग्स उपलब्ध

यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दानिशमंदान निवासी मजदूर रामपाल के परिवार के साथ हुआ। रामपाल अपने पोते का मुंडन संस्कार कराने के लिए पूरे परिवार के साथ गजरौला के प्रसिद्ध तिगरी गंगा धाम पहुंचे थे। धार्मिक रस्में चल ही रही थीं कि रामपाल के तीन बेटे (25 वर्षीय ओंकार, 23 वर्षीय बंटी और 18 वर्षीय अनुज) गंगा में नहाने उतर गए।

परिजनों के अनुसार, काफी देर तक जब तीनों भाई गंगा से बाहर नहीं आए तो चिंता बढ़ने लगी। पहले खुद ही आसपास ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन जब पता नहीं चला, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही Amroha गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया, लेकिन देर रात तक किसी का पता नहीं चला।

Amroha इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया 

इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। बच्चों की मां शशिबाला का रो-रोकर बुरा हाल है। शशिबाला ने कहा, “मेरे तीनों बेटे एक साथ चले गए, हम सबके सपने, हमारा सहारा। कुछ नहीं बचा अब।”

फिलहाल, एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से सर्च अभियान में जुटी है। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सघन तलाश अभियान शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!