Amroha : जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डिजिटल लाइब्रेरी बनाए जाने के सम्बन्ध में गठित समिति की बैठक आयोजित की गई।
Amroha : साइबर अपराध से बचाव के लिए पुलिस ने जनजागरूकता अभियान
बैठक में जनपद की 103 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) की स्थापना की जानी है। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना हेतु चयनित 103 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 10 ग्राम पंचायतों में परिवर्तन किया गया (जों आबादी सें अधिक दूर थे/ पंचायत सचिवालय की स्थिति सही नहीं होना आदि के कारण ग्राम पंचायतों में परिवर्तन किया गया।
पुस्तक चयन समिति द्वारा 878 किताबों की सूची समिति को उपलब्ध कराई गई जिस पर जिलाधिकारी महोदया द्वारा NBT कों पुस्तकें उपलब्ध कराने हेतु आदेश जारी करने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही जेम पोर्टल के माध्यम सें फर्नीचर क्रय हेतु रुपये 70000 की धनराशि प्रति ग्राम पंचायत की प्रक्रिया कों तेज गति लाने हेतु निर्देशित किया गया।
Amroha जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) स्थापित किये जाने हेतु दिशा-निर्देश निर्गत किये गये हैं।
जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद की 103 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) की स्थापना प्रथम चरण में की जानी है, जिसमें विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना की जानी है, जिस हेतु प्रति डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना हेतु 04 लाख रूपये की धनराशि शासन से अवमुक्त की जानी है, जिसमें 02 लाख रूपये में से 01.30 लाख रूपये कम्प्यूटर (यू०पी० डेस्को के माध्यम से) आदि उपकरण हेतु तथा 70.00 हजार रूपये फर्नीचर (जैम पोर्टल के माध्यम से) के क्रय हेतु तथा शेष 02 लाख रूपये में से 90 हजार रूपये की एन०बी०टी० से किताबें क्रय की जायेंगी एवं 90 हजार रूपये की अन्य प्रकाशन की किताबें क्रय की जायेंगी तथा शेष 20 हजार रूपये से डिजिटल कन्टेन्ट पर्चेज किया जाना था।
Amroha डिजिटल लाइब्रेरी बनाए जाने के सम्बन्ध में गठित समिति की बैठक आयोजित की गई
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्वनी कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

