Amroha समर इंडिया कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण की योजना अंतर्गत 15 दिनों तक किसानों के द्वारा आवेदन किए गए थे, आवेदन के पश्चात आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति एवं यंत्रों के लिए आवेदन करने वाले कृषकों की उपस्थिति में ई लॉटरी के द्वारा चयन किया गया। ई लाटरी के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स, मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्वनी कुमार मिश्र एवं समिति के अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे
Amroha : यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
उप निदेशक कृषि डॉ0 प्रवेश कुमार ने बताया कि जिन यंत्रों हेतु लक्ष्य के बराबर आवेदन किए गए थे उसमें सभी का चयन हो गया, लेकिन जिन यंत्रों में लक्ष्य से अधिक आवेदन किए गए थे उन यंत्रों के लिए लॉटरी की गई।
जिन किसानों का लॉटरी के द्वारा चयन हुआ है, उनको एक माह के अंदर यंत्रों को खरीद करके उसके फोटोग्राफ्स और बिल कृषि विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा, सत्यापन के बाद नियमानुसार डीबीटी के माध्यम से अनुदान की धनराशि किसानों के खाते में भेजी जाएगी
Amroha ई-लॉटरी के माध्यम से कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का हुआ चयन
अभी यंत्रों के और भी लक्ष्य आने हैं , किसान भाई दैनिक समाचार पत्रों का अवलोकन करते रहें, प्रेस विज्ञप्ति निकलने पर आवेदन करें।

