अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha:बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर तथा गौतम बुद्ध जी को नमन कर कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया ।

On: May 12, 2025 7:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर लोगों ने पुष्प अर्पित करके भगवान बुद्ध के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प।

समर इंडिया के लिए प्रमोद सागर की रिपोर्ट

Amroha:    जनपद अमरोहा तहसील हसनपुर की ग्राम पंचायत ढवारसी के श्री प्रेम कैफे पर महात्मा बुद्ध पूर्णिमा पर पुष्प अर्पित करके महात्मा बुद्ध के आदर्श को अपनाते हुए जीवन में चलने का लिया संकल्प। प्रेम और करुणा के सागर विश्व शांति के पथ प्रदर्शक बौद्ध धर्म के  संस्थापक एवं पथ प्रदर्शक को याद किया गया

गौतम बुद्ध के विचारों में से कुछ प्रमुख हैं:

1. *अहिंसा*: गौतम बुद्ध ने अहिंसा के महत्व पर जोर दिया और कहा कि हमें किसी भी जीव को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए।

2. *करुणा*: उन्होंने करुणा और दया के महत्व पर जोर दिया और कहा कि हमें सभी जीवों के प्रति करुणा और दया का भाव रखना चाहिए।

3. *सत्य*: गौतम बुद्ध ने सत्य के महत्व पर जोर दिया और कहा कि हमें हमेशा सच बोलना चाहिए।

4. *आत्म-नियंत्रण*: उन्होंने आत्म-नियंत्रण के महत्व पर जोर दिया और कहा कि हमें अपने विचारों और भावनाओं को नियंत्रित करना चाहिए।

5. *ध्यान*: गौतम बुद्ध ने ध्यान के महत्व पर जोर दिया और कहा कि हमें अपने मन को शांत और स्थिर करने के लिए ध्यान करना चाहिए।

6. *मध्यम मार्ग*: उन्होंने मध्यम मार्ग की शिक्षा दी, जिसमें उन्होंने कहा कि हमें अत्यधिक भोग और अत्यधिक त्याग दोनों से बचना चाहिए।

गौतम बुद्ध के विचारों ने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित किया है और उनकी शिक्षाएँ आज भी प्रासंगिक हैं।

विधायक पुत्र संजय सिंह ने बताया की महात्मा बुद्ध के आदर्शों को हर युवाओं को अपने जीवन में उतरना चाहिए ।और महात्मा बुद्ध के मार्ग पर चलने से जीवन सुख शांति और जीवन सुखमय होता है। इसलिए हमें भगवान गौतम बुद्ध के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए और हमें जीवन में उनसे प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए ।

इस मौके पर विधायक पुत्र संजय सिंह, शिव किशोर सिंह, अंकित सागर, अंकुर सिंह, इंद्रजीत सिंह, शिवकुमार , विकास सिंह विनीत सागर आदि लोग मौजूद रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!