अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amritsar police चौकी में धमाका, पुलिस ने ग्रेनेड हमले से किया इनकार

On: February 4, 2025 7:01 PM
Follow Us:
grenade attack
---Advertisement---

चंडीगढ़,। पंजाब के Amritsar police चौकी में जोरदार धमाका हुआ है। पुलिस इस मामले जांच कर रही है लेकिन अमृतसर के पुलिस आयुक्त ने किसी प्रकार के धमाके से इनकार कर दिया है।

Pakistan में बैठकर भारत में आतंक फैलाने का षड़्यंत्र, अमृतसर पुलिस ने 10 आतंकियों को धर दबोचा

जानकारी के मुताबिक अमृतसर बाईपास पर स्थित फतेहगढ़ चूडिय़ां पुलिस चौकी में यह धमाका देर रात सुना गया। इसमें किसी के मारे जाने या घायल होने की सूचना नहीं है। घटनास्थल पर करीब छह इंच का गड्ढा देखा जा सकता है। इसकी जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। जिस फतेहगढ़ चूडिय़ां पुलिस चौकी को निशाना बनाया गया, वह पिछले साल बंद हो चुकी थी। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जानकारी ली। पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने स्थिति का जायजा लेने के लिए तुरंत घटनास्थल का दौरा किया। सीपी भुल्लर ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह आवाज किसी ग्रेनेड धमाके के कारण नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इस आशंका से पूरी तरह इनकार भी नहीं कर रही है।

Amritsar police इसका प्रभाव बहुत कम था

उन्होंने आगे कहा कि इसका प्रभाव बहुत कम था और शुरुआती तौर पर किसी विस्फोट के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, पुलिस इस आवाज के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए सीपी भुल्लर ने बताया कि पुलिस द्वारा मुख्य अमृतसर बाईपास के पास फतेहगढ़ चूडिय़ां रोड पर एक पुलिस चेकिंग प्वाइंट (नाका) लगाया गया था। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने धमाके जैसी आवाज सुनी और तुरंत प्रतिक्रिया दी।

Amritsar police ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

उन्होंने बताया कि चौराहे से लगभग 20-30 फुट दूर सडक़ पर एक हल्का सा प्रभाव देखा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि इस घटना से पास की दीवार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। भुल्लर ने स्पष्ट किया कि इस स्थान पर कोई पुलिस चौकी नहीं है, क्योंकि यह चौकी कुछ महीनों पहले ही बंद कर दी गई थी, जिसकी जानकारी सभी को है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!