खडूर साहिब के सांसद Amritpal Singh पांच जुलाई को पद की शपथ लेगा। पंजाब सरकार की सिफारिशों पर उसे पैरोल मिल गई है। अमृतपाल को पांच जुलाई से नौ जुलाई तक पैरोल मिली है।
Amritpal Singh डिब्रूगढ़ जेल से ही सीधे संसद में जाएगा
वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कमरे में ही उनके समक्ष शपथ लेगा। पैरोल के दौरान अमृतपाल अपने घर नहीं जा सकेगा। उसका परिवार दिल्ली जाकर ही उससे मिलेगा। नजरबंदी अधिनियम 1981 की धारा 2 (सी) के अनुसार परिवार के सदस्य उससे मिल सकेंगे।
Amritpal Singh की माता बलविंदर कौर ने कहा कि हमें खुशी है

