अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारत में बंगलादेशियों की घुसपैठ के लिए ममता जिम्मेदार : Amit Shah

On: June 2, 2025 10:03 AM
Follow Us:
Amit Shah
---Advertisement---

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भारत में बंगलादेशियों की घुसपैठ के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि राज्य में केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ही इसे प्रभावी रूप से रोक सकती है।

मोदी भारत की जीडीपी को 10वें से चौथे स्थान पर लाया: Union Home Minister Amit Shah

Amit Shah ने आज यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,“बंगाल के वोट केवल बंगाल का भविष्य तय नहीं करते हैं। बंगाल का वोट देश की सुरक्षा से जुड़ा है। क्योंकि ममता बनर्जी ने बंगलादेशियों के लिए हमारे देश की सीमाएं खोल दी हैं। उनके आशीर्वाद से घुसपैठ हो रही है। आप मुझे बताएं, घुसपैठ रोकनी चाहिए या नहीं।”

Amit Shah ने कहा,“क्या दीदी (ममता बनर्जी) इसे रोक सकती हैं? क्या उनके भतीजे (अभिषेक बनर्जी) इसे रोक सकते हैं? केवल पद्म (कमल/भाजपा) सरकार ही घुसपैठ को रोक सकती है।”उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार में पश्चिम बंगाल में घुसपैठ बेरोकटोक जारी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों के वास्ते घुसपैठ को बढ़ावा देने के लिए सुश्री बनर्जी नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने जबानी हमला जारी रखते हुए सुश्री बनर्जी पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सस्ती राजनीतिक टिप्पणी करने तथा एक तरह से देश की करोड़ों माताओं और बहनों की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया। श्री शाह ने मुख्यमंत्री के उस आरोप के संदर्भ में यह टिप्पणी की जिसमें कहा गया था कि भाजपा नीत केंद्र सरकार अमेरिका के सामने चुप थी, जबकि हर जगह ‘ऑपरेशन सिंदूर’का प्रचार कर रही थी।

Amit Shah बंगाल के वोट केवल बंगाल का भविष्य तय नहीं करते 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह राजनीतिक लाभ के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का फायदा उठा रही है, और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी रैलियों में अक्सर उठाया जाने वाला चुनावी मुद्दा बना रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!