रादौर: Amit Garg : भाजपा की ओर से बुधवार को रादौर के गांव ठसका, मंधार, जुब्बल, नागल, धौलरा, घिलौर, पूर्णगढ, सढूरा में शक्ति केन्द्रों पर कार्यक्रम किए गए। जिसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी व भाजपा के रादौर मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कांबोज ने लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों व भाजपा की नीतियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
Amit Shah ने बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की
Amit Garg ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में हर वर्ग के कल्याण के लिए नीतियां बनाई गईं। प्रदेश सरकार ने बिना पर्ची व बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का काम किया है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में भाई भतीजावाद की प्रथा को खत्म करने का काम किया है।
Amit Garg भाजपा सरकार के शासनकाल में हर वर्ग के कल्याण के लिए नीतियां बनाई गईं
भाजपा राज में युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। रादौर के पूर्व मंडल प्रधान हैप्पी खेड़ी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 24 फसलों पर एमएसपी लागू करके किसानों की आय बढ़ाने का काम किया है। मौके पर बलविन्द्र सैनी ठसका, कृष्ण कांबोज, महिन्द्र चानना व सुरेन्द्र टोपरा मौजूद रहे।

