अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Ameen Sayani:नहीं रहे प्रसिद्ध रेडियो एनाउंसर अमीन सयानी 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

On: February 21, 2024 7:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Ameen Sayani मुंबई :अपनी आवाज से घर-घर में लोकप्रिय रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

jio

Ameen Sayani1951 में अपने रेडियो करियर की शुरुआत की

अमीन सयानी ने अपनी आवाज और कार्यक्रम की प्रस्तुति से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ख्याती पाई। इनका मशहूर कार्यक्रम बिनाका गीतमाला रेडियो सिलोन पर प्रसारित होता था। अमीन सयानी ने 1951 में अपने रेडियो करियर की शुरुआत की थी।

Ameen Sayani 54 हजार रेडियो कार्यक्रम किए

रेडियो पर भाइयों और बहनों के संबोधन के जरिए इनकी बात करने की शैली भी काफी लोकप्रिय थी। एक जानकारी के मुताबिक इन्होंने करीब 54 हजार रेडियो कार्यक्रम किए और 19 हजार स्पाट्स या जिंगल्स किए। इनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी शामिल है।

15 मार्च को ‘केसीएफ मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024 का होगा भव्य आयोजन

Ameen Sayani बड़े पर्दे पर भी आए नजर

अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 1951 में रेडियो उद्घोषक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो मुंबई से की थी। अपनी आवाज के जादू से वे शमां बांध देते थे। शुरुआत में उन्होंने अंग्रेजी कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। अमीन सयानी कई फिल्मों में रोडियो अनाउंसर के तौर पर भी दिखेष तीन देवियां, भूत बंगला, बॉक्सर जैसी फिल्मों में इन्हें देखा जा सकता है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!