Alapur News: कमरे में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदीफाजिल से जुड़े फाजिल नगला गांव में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर के अंदर फंदे से लटका मिला।घटना सोमवार रात की है।मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जिला शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव हरचंदपुर निवासी राम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सुजाता 26 का विवाह मई 2025 में अलापुर थाना क्षेत्र के फाजिल नगला निवासी राहुल कुमार के साथ किया था।उनका आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज के प्रताड़ित करते रहते थे।सुजाता की मौत के बाद मायके वाले सूचना पर मौके पर पहुंच गए।जब वह मौके पर पहुंचे तो मृतका का पूरा परिवार घर छोड़कर भाग गया था।

