अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार के साथ सपा : Akhilesh Yadav

On: May 8, 2025 7:51 AM
Follow Us:
Akhilesh Yadav
---Advertisement---

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने दो टूक कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए उनकी पार्टी सरकार के साथ है।

सपा मुखिया Akhilesh Yadav ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि ऑल पार्टी मीटिंग फिर होना तय हुआ है, जो हमारी पार्टी से सुझाव होगा, वह देंगे। सजग रहते हुए ही सीमा की सुरक्षा हो सकती है। सरकार जो फैसला लेना चाहे, ठोस कदम उठाना चाहे आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए, हमारी पार्टी सरकार के साथ है।

समाजवादियों के विजन पर ही भाजपा आगे बढ़ रही है : Akhilesh Yadav

उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा को लेकर कोई चूक, कोई स्वीकार नहीं कर सकता है। हमें अपनी सेना और सशस्त्र बलों पर पूरा भरोसा है। उन्हीं की वजह से हम सुरक्षित माहौल में रह पा रहे हैं।

अखिलेश ने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि अब नए तरीके का युद्ध है और इसमें फौज की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका परिणाम यह हुआ कि ‘अग्निवीर’ जैसी व्यवस्था लागू हुई थी, जो स्थायी नहीं है, लेकिन वे ही लोग अब परंपरागत तरीकों को क्यों अपना रहे हैं?

उन्होंने कहा कि कस्टोडियल डेथ में यूपी नंबर एक है। कौन आजादी दे रहा है? जब आप विधानसभा में बोल देंगे ठोक दो, तो यही होगा।

सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार सपा नेताओं को फंसा रही है। आजम, रमाकांत, इरफान को पुराने मामलों में फंसाया है। गायत्री प्रजापति भी जेल में हैं।

Akhilesh Yadav ने कहा कि भाजपा सरकार सपा नेताओं को फंसा रही

उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आउटगोइंग सीएम हैं, इसलिए अन्याय ज्यादा हो रहा है। यह वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए हम सब मिलकर इस सरकार को हटाने का काम करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!