अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

समाजवादियों के विजन पर ही भाजपा आगे बढ़ रही है : Akhilesh Yadav

On: May 3, 2025 9:13 AM
Follow Us:
Akhilesh Yadav
---Advertisement---

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) ने भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति को समाप्त कर दिया है। सपा मुखिया Akhilesh Yadav ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि पीडीए ने भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति पर अंकुश लगा दिया है।

देश और सैनिकों की सुरक्षा से कोई भी समझौता माफी के योग्य नहीं : Akhilesh Yadav

इस कारण अब ये लोग नफरती राजनीति पर उतर आए हैं। भाजपा का वोट कम हो रहा है। लोग महंगाई और बेरोजगारी के सवालों को उठा रहे हैं। Akhilesh Yadav ने कहा कि पिछड़े और दलित समाज के लोगों के साथ हर स्तर पर अन्याय हो रहा है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि जिस तरह फोन करने पर एंबुलेंस और पुलिस आती थी, वैसे ही अधिकारी आपके पास आकर सुनवाई करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे।

मदरसों को अवैध बताकर बंद किया जा रहा है। अगर ये अवैध हैं या अवैध जमीन पर बने हैं, तो पहले क्यों नहीं रोका गया? अगर नक्शा पास नहीं करवाया गया, तो उसकी भी व्यवस्था है, लेकिन भाजपा अपने वोट बैंक को बचाने के लिए अब नफरत की राजनीति कर रही है।

हम पीडीए परिवार के लोग और देश की 90 प्रतिशत आबादी इस जातीय जनगणना के पक्ष में हैं। मुझे खुशी है इस बात की कि समाजवादियों के विजन पर ही ये भारतीय जनता पार्टी और सरकार आगे बढ़ रही है। लोकतंत्र और बाबा साहब का संविधान हमें अधिकार देता है कि हम सवाल पूछें। जब सवाल पूछते हैं, तो सरकार घबरा क्यों रही है?

Akhilesh Yadav पिछड़े और दलित समाज के लोगों के साथ हर स्तर पर अन्याय हो रहा 

सपा मुखिया ने कहा कि हमें उम्मीद है 2027 में राजभर समाज का पूरा समर्थन हम समाजवादियों के साथ होगा। समाजवादी सरकार बनेगी, तो देश के सबसे सुंदर रिवर फ्रंट पर महाराजा सुहेलदेव जी की प्रतिमा लगाने का काम करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Badaun news:- बिल्सी के युवक की सड़क हादसे में मौतः बारात से लौटते समय परोली गांव के पास मिला शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Badaun news:- बदायूं जिला अस्पताल में नमाज का वीडियो वायरल, सरकारी परिसर में नियमों पर उठे सवाल

Sahaswan news :- परिजन गेहूं की निकासी के लिए गए थे खेत पर* #परिजनों की गैर मौजूदगी में नाबालिक व्यक्ति को नगदी एवं लाखों रुपए के जेवर लेकर कार में डालकर हुए रफू चक्कर#

विधुत आपूर्ति हेतू सभी किसानों से अनुरोध, अपने ट्यूबवेलों पर कैपेसिटर लगवा ले कैपेसिटर लगवाने से निम्न फायदे: उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता

Sahaswan News: बिजली के जर्जर तार जला रहे किसानों के अरमान

Budaun News: डीएम ने की होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Leave a Reply