अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

यूपी में सत्ता के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद: Akhilesh

On: March 19, 2025 12:47 PM
Follow Us:
Akhilesh
---Advertisement---

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष Akhilesh यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सत्ता के संरक्षण में दबंगों, अराजकतत्वों और अपराधियों के हौसले बढ़े हुए है।

लखनऊ में रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में Akhilesh ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था जीरो है। हत्या, लूट और अपराध चरम पर है। शाहजहांपुर में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। बरेली में डीएसपी का घर और गाड़ी जला दी गयी। उन्नाव में युवक की हत्या हो गयी।

यूपी में सत्ता के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद: Akhilesh

जेल के अधिकारी अपने ही अधिकारी पर आरोप लगा रहे है। उनकी शिकायत कर रहे है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, उल्टे शिकायत करने वाले पर ही कार्रवाई कर दी गयी।

Akhilesh ने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस से गलत काम करा रही है। अन्याय करा रही है। भाजपा ने उप-चुनाव में पुलिस के जरिए बूथों को लूटा है। विपक्षी दलों के नेताओं पर झूठे मुकदमे लगवा रही है, परेशान करा रही है। भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए पुलिस का दुरूपयोग कर रही है। जब भाजपा सरकार पुलिस से गलत काम करायेगी तो उसे पुलिस के गलत काम को छिपाना पड़ेगा।

Akhilesh ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के साथ ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाएं बर्बाद है। मरीजों को दवा, इलाज नहीं मिल रहा है। अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर, नर्सो और अन्य पैरामेडिकल कर्मियों का पर्याप्त स्टाफ नहीं है। भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए संभल और औरंगजेब जैसे मुद्दे उछालती है।

Akhilesh प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के साथ ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाएं बर्बाद

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां फेल हो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। नोटबंदी से भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ। भ्रष्टाचार और बढ़ गया है। दोषपूर्ण जीएसटी से व्यापारी और व्यापार तबाह हो रहा है। महंगाई बढ़ती जा रही हैं। उपभोक्ताओं की जेब काटी जा रही है। जनता से जुड़े, मुद्दो से ध्यान हटाने के लिए भाजपा समाज में नफरत फैला रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!