अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी बनायेंगे: Akhilesh

On: February 4, 2025 4:41 PM
Follow Us:
Akhilesh
---Advertisement---

अयोध्या: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष Akhilesh यादव ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की सत्ता में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर राम की नगरी अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी बनाने में काेई कोर कसर नहीं छाेड़ी जायेगी। मिल्कीपुर उप विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को पार्टी प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा “ हम वादा करते हैं कि 2027 में हमारी सरकार आयी तो अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनायेंगे।”

Akhilesh अयोध्या आये मगर रामलला के दर्शन में रुचि नहीं ली: भाजपा

उन्होंने कहा कि अयोध्या लोकसभा की सीट गंवाने के बाद भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की रातों की नींद उड़ गयी है। साम्प्रदायिकता की राजनीति खत्म करने का काम अयोध्यावासियों ने किया है जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं। अयोध्या का सम्मान यहां की जनता ने बढ़ाया है। मिल्कीपुर की जनता सपा के साथ है और यह चुनाव हम अवश्य जीतकर रहेंगे। अभी हाल में हुए बेटी के साथ जो कुछ हुआ है वह बहुत गलत है और समाजवादियों ने हमेशा आवाज उठाया है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा “ वस्त्र पहन लेने से कोई योगी नहीं होता, बल्कि सत्य के रास्ते पर चलने पर योगी कहलाता है। कुम्भ के मेले में जो घटना घटी है उसको छिपाया जा रहा है। मृतकों और घायलों के आंकड़े नहीं बताये जा रहे हैं। सरकार कह रही थी कि प्रयाग के महाकुंभ मेले में बड़े अच्छे इंतजाम हैं, तो इस तरह की घटना कैसे हो गयी।”

Akhilesh  भाजपा ने अयोध्या में विकास के नाम पर जमीनें छीनीं

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में विकास के नाम पर जमीनें छीनीं और लोगों को मुआवजा नहीं दिया। यह पूरा देश जानता है। मुख्यमंत्री अयोध्या में खरीदी गयी जमीनों की सूची जारी कर दें तो पता चल जायेगा कि सबसे बड़ा भू माफिया कौन है। सबसे बड़े भू माफिया भाजपा के ही लोग हैं। अयोध्या में फाइव स्टार होटल बनाने के लिये जमीन ली गयी लेकिन गरीबों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया।

Akhilesh यह तो भाजपा के लोग भी जानते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी के नहीं

यादव ने कहा कि यह तो भाजपा के लोग भी जानते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी के नहीं हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह भाजपा वालों के भी नहीं हैं। वह सिर्फ परिस्थितियों के अनुसार काम कर रहे हैं। उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिये लोगों को डराने धमकाने का काम कर रही है। इसके लिये अफसरों की तैनाती की जा चुकी है। इन अफसरों में पीडीए के लोग नहीं हैं। इसका जवाब जनता देगी। प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर योगी सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी गूगल पर सर्च करना नहीं जानते हैं। अगर जानते हों तो गूगल पर महाकुंभ टाइप करें, पता चल जायेगा कि कितनी जगह भगदड़ मची है। उन्होंने कहा कि भाजपा मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव में बेईमानी पर उतारू है। कोटेदारों व प्रशासन पर सरकार दबाव बना रही है। इसके बावजूद भी जनता सपा को जिताने के लिये तैयार है। भाजपा लोकतंत्र व संविधान दोनों का तिरस्कार कर रही है। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे और फर्जी मुकदमे लगवाकर परेशान कर रही है। यह भाजपा सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। भ्रष्टाचार व लूट चरम पर है। अपराधिक घटनायें लगातार बढ़ती जा रही हैं। भाजपा राज में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सपा के महान नेता मित्रसेन यादव की धर्मस्थली है। यहां से नेता हमेशा चुनाव जीतते थे। यह समाजवादी विचारधारा की विधानसभा है। मिल्कीपुर और यहां से हम चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन सतर्क होता तो बेटी का जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही हो और पीडि़त परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाय।

Akhilesh भाजपा सरकार ने अयोध्या में किसानों की जमीनों की लूट हो रही

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अयोध्या में किसानों की जमीनों की लूट हो रही है। किसानों की जमीनों का कम कीमत पर अधिग्रहण कर सरकार के नजदीकियों को दिया जा रहा है। भाजपा के शासन काल में फौजी भाई भी परेशान हैं। इनकी नौकरियां भी छीनी जा रही हैं। लोग महंगाई से त्रस्त हैं। मिल्कीपुर की जनता सपा के साथ है और हम यह चुनाव जीत रहे हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!