नई दिल्ली। Ahmedabad Plane crash एअर इंडिया पर इन दिनों आफत के बादल मंडरा रहे हैं। हाल ही में हुए अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एक और बड़ा हादसा होते-होते बच गया। 14 जून, 2025 को एअर इंडिया के विमान ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एअरपोर्ट से वियना के लिए उड़ान भरी। इसके बाद ये विमान बीच हवा में 900 फीट तक नीचे आ गया।
Ahmedabad plane crash – 245 शव परिजनों को सौंपे गए, डीएनए मिलान पूरा
Ahmedabad Plane crash : जांच के नतीजे आने तक दोनों पायलटों को रोस्टर से हटा दिया गया
एअरलाइन ने बयान जारी करते हुए कहा कि जांच के नतीजे आने तक दोनों पायलटों को रोस्टर से हटा दिया गया है। ये घटना अहमदाबाद प्लेन क्रैश के दो दिन बाद हुई, जिसमें विमान में सवार एक शख्स को छोड़कर सभी लोगों की मौत हो गई थी।

