अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खड़गे को राफेल की नहीं, कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए जो डूब रही है : Acharya Pramod Krishnam

On: June 1, 2025 11:27 PM
Follow Us:
Acharya Pramod Krishnam
---Advertisement---

संभल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर विपक्ष के आरोपों पर Acharya Pramod Krishnam ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विपक्ष को इस बात का डर सताता है कि जब तक देश में पीएम मोदी रहेंगे उनकी सत्ता में वापसी तय नहीं है।

राहुल गांधी पाकिस्तान से चुनाव लड़ेंगे तो भारी मतों से जीतेंगे : Acharya Pramod Krishnam

रविवार को Acharya Pramod Krishnam ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कहा कि वे कांग्रेस के बहुत वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन वह बचकानी टिप्पणी कर रहे हैं। विपक्ष को मालूम है कि पीएम मोदी के रहते वह सत्ता में वापसी नहीं कर सकते हैं, इसलिए मोदी विरोध में इतना डूब चुके हैं कि वह भारत के खिलाफ बोल रहे हैं, जबकि उन्हें भारत के साथ खड़ा रहना चाहिए।

आचार्य प्रमोद ने कहा कि विपक्ष नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं कर रहा है बल्कि वो भारत के सम्मान, शौर्य का अपमान कर रहा है। विपक्ष भारत की बेटियों के सिंदूर का अपमान कर रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे को राफेल पर मजाक नहीं बनाना चाहिए। राफेल हमारे गौरव का प्रतीक है। लेकिन कांग्रेस पार्टी मानसिक दिवालियापन का शिकार हो चुकी है। उन्हें राफेल की नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की चिंता करनी चाहिए जो डूब रही है।

Acharya Pramod Krishnam कांग्रेस में कुछ राहु-केतु हैं जो कांग्रेस को बर्बाद कर रहे हैं

कांग्रेस के अन्य नेताओं के आरोपों पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस में कुछ राहु-केतु हैं जो कांग्रेस को बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन इसकी चिंता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को नहीं है। भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति क्या है, यह पाकिस्तान सहित पूरा विश्व देख रहा है। पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि हमारी सेना कैसे अपने दुश्मनों को करारा जवाब देती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply