अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राहुल गांधी को करनी चाहिए प्रधानमंत्री की तारीफ : Acharya Pramod Krishnam

On: May 12, 2025 9:30 AM
Follow Us:
Acharya Pramod Krishnam
---Advertisement---

गाजियाबाद। Acharya Pramod Krishnam:  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान के हमलों का भारतीय सेना ने सटीक जवाब दिया। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार की तारीफ की है। कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह बहुत अच्‍छी बात है, लेकिन यह बात राहुल गांधी को अच्‍छी नहीं लगी होगी। हालांकि तारीफ तो राहुल गांधी को भी करनी चाहिए थी।

राहुल गांधी हिंदू हैं या नहीं, इसका निर्णय शंकराचार्य करेंगे – Acharya Pramod Krishnam

Acharya Pramod Krishnam ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे विपक्ष में वही एक ऐसे नेता हैं जो इस संकट के दौर में देश के साथ खड़े रहे। देश की एकता को मजबूत करने का काम ओवैसी ने किया है। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के जवाबी हमलों का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। पी. चिदंबरम ने एक लेख में मोदी सरकार की नीति और सेना के युद्ध कौशल की तारीफ की है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के सीजफायर के उल्लंघन पर कहा कि पाकिस्तान के इतिहास को देखते हुए उस पर यकीन नहीं किया जा सकता। पाकिस्तान धोखा देने वाला देश है। उन्होंने कहा कि भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान को सिंदूर की ताकत, रंग और शौर्य से अवगत करा दिया है। पाकिस्तान जिस तरीके से दुनिया के सामने गिड़गिड़ाया है, उसका पूरा श्रेय देश की सेनाओं और नरेंद्र मोदी की सरकार को जाता है।

Acharya Pramod Krishnam अब चारों तरफ शांति हो रही है, यह अच्छी बात है

अमेरिका की सीजफायर में मदद के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी देश एक-दूसरे से जुड़े हैं और युद्ध कोई भी नहीं चाहता। अगर अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव में मदद की पहल की तो भारत भी कई बार दूसरे देशों में हो रहे युद्ध में मध्यस्थता कर चुका है। उन्होंने कहा कि जहां तक भारत और पाकिस्तान का मसला है, दोनों देशों के बीच एक बात स्पष्ट है कि पाकिस्तान एक दगाबाज और धोखेबाज देश है।

Acharya Pramod Krishnam ने कहा कि अब चारों तरफ शांति हो रही है, यह अच्छी बात है। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पूरी दुनिया को संदेश दे दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना को बधाई दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!