मुंबई। महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Abu Azmi ने राज्य में भाजपा नेता किरिट सोमैया की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों द्वारा मस्जिदों के लाउडस्पीकर उतारे जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। अबु आजमी ने कहा कि पुलिस अधिकारी मस्जिद से लाउडस्पीकर उतारने के लिए कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश की प्रक्रिया का पालन नहीं कर रहे हैं।
युद्ध का फैसला अमेरिका करेगा, तो हमारी संप्रभुता कहां रही : Abu Azmi
Abu Azmi ने शनिवार को यहां एक प्रेस वार्ता में कहा, “हम कानून और संविधान को मानते हैं लेकिन हमारे साथ लगातार गलत हो रहा है। राजनीतिक लाभ के लिए कुछ लोग मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने की शिकायत पुलिस में दे रहे हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश नहीं कर रही कि क्षेत्र के लोगों को दिक्कत है या नहीं और बलपूर्वक लाउडस्पीकर उतार रही है। यह गलत है। इससे कानून-व्यवस्था खराब होगी।”
Abu Azmi ने कहा कि कोर्ट ने लाउडस्पीकर हटाने की जिस प्रक्रिया को निर्देशित किया है, उसका पालन किया जाना चाहिए। सबसे पहले आप चेतावनी दीजिए, फिर बात कीजिए। इसके बाद नोटिस भेजिए और फिर भी समस्या रहती है तो आसपास के लोगों के माध्यम से लाउडस्पीकर को हटाया जाना चाहिए।
Abu Azmi कोर्ट ने लाउडस्पीकर हटाने की जिस प्रक्रिया को निर्देशित किया है, उसका पालन किया जाना चाहिए
सपा नेता ने कहा, “इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिलूंगा, अगर हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो हम इस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट जाएंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे। मुसलमानों को कमजोर न समझा जाए। कानून के दायरे में रहते हुए हम विरोध करेंगे।”

