अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

AAP ने की पहलगाम हमले की निंदा

On: April 23, 2025 11:14 AM
Follow Us:
AAP
---Advertisement---

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के पास पर्यटकों पर हुए क्रूर आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।AAP ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में आज से पहले कभी भी पर्यटकों को निशाना नहीं बनाया गया था, लेकिन आज आतंकवादियों ने पहलगाम में निर्मम व दरिंदगीपूर्ण हमला किया है। यह आतंकवादी कश्मीरियत और इंसानियत के दुश्मन हैं।”

भाजपा की सरकार बनने के बाद से महिलाओं को नहीं मिल रही पेंशन : AAP

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहलगाम में हुए आंतकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, “ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। निहत्थे मासूमों को निशाना बनाना मानवता पर हमला है। इस दुःखद घड़ी में पूरा देश एकजुट है, पीड़ित परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं और हम आतंक के हर रूप की कठोर शब्दों में भर्त्सना करते हैं”

AAP निहत्थे मासूमों को निशाना बनाना मानवता पर हमला

पंजाब AAP के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायरतापूर्ण आतंकी हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। निहत्थे मासूमों को निशाना बनाना मानवता पर हमला है। इस दुख की घड़ी में पूरा देश एकजुट है, पीड़ित परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं और हम आतंकवाद के हर रूप की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

वहीं, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ण्ं नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला बेहद दुखद और निंदनीय है। निर्दाेष लोगों को निशाना बनाना इंसानियत के खिलाफ है। इस कायराना हमले की कड़ी निंदा में पूरा देश एकजुट है। पीड़ित परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं है। भगवान उन्हें ये कष्ट सहने की हिम्मत दे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!