अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

AAP ने महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा पूरा करने की मांग की

On: March 23, 2025 2:19 PM
Follow Us:
AAP
---Advertisement---

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी AAP ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में महिलाओं के साथ प्रदर्शन किया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 2500 रुपए देने का वादा पूरा करने की मांग की।

AAP Party ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, मनीष सिसोदिया बनाए गए पंजाब के प्रभारी

इस दौरान AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री का वादा था कि आठ मार्च को दिल्ली की हर महिला को हर महीने 2,500 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे, लेकिन 08 मार्च आकर निकल भी गई। उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने ‘बैंक ऑफ जुमला’ के नाम से महिलाओं को चेक दिया है, जिस पर 2,500 रुपये लिखा है।

हम महिलाओं को यह चेक दे रहे हैं, ताकि भाजपा को अपना वादा याद आ जाए। हमें लगता है कि अब भाजपा को थोड़ी शर्म आएगी और वह अपना वादा पूरा करेगी। वहीं, AAP नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 08 मार्च को हर महिला के खाते में 2,500 रुपये आएंगे, लेकिन महिलाओं के खाते में 2,500 रुपए नहीं आए।

महिलाओं को 2,500 रुपए देने का वादा महज एक जुमला था। आठ मार्च आकर चला भी गया, 2500 रुपए तो छोड़िए, अभी तक स्कीम का रजिस्ट्रेशन भी शुरू नहीं हुआ। सुश्री आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह मोदी की गारंटी है। सभी महिलाओं के फोन में ढाई हजार रुपए आने का मैसेज आएगा, लेकिन नहीं आए। अब यह साफ हो गया है कि मोदी जी झूठ बोलते हैं, वह गारंटी के नाम पर जुमले करते हैं।

AAP अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 08 मार्च से पहले महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आ जाएंगे

करोलबाग में प्रदर्शन कर दिल्ली की पूर्व महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि जैसे ही दिल्ली में उसकी सरकार बनेगी, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 08 मार्च से पहले महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आ जाएंगे। आज भी दिल्ली की महिलाएं 2,500 रुपए का इंतजार कर रही हैं। भाजपा ने 2,500 रुपए के नाम पर झूठी कमेटी बना दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!