अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Dance Video : आम्रपाली को देख झूम उठे निरहुआ, वीडियो ने बटोरे करोड़ों व्यूज

On: May 24, 2025 12:06 PM
Follow Us:
Dance Video
---Advertisement---

Dance Video : भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। जब भी ये दोनों साथ पर्दे पर आते हैं, तो धमाल मचा देते हैं। इनकी केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त होती है कि लोग इन्हें देखे बिना रह ही नहीं पाते। दोनों की जोड़ी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Dance Video : ‘पजरवा सट ना’ गाना हुआ वायरल

हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली का भोजपुरी गाना ‘पजरवा सट ना’ खूब वायरल हो रहा है। इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘संयोग’ का हिस्सा है, जिसे विजय चौहान और अंजलि यादव ने आवाज़ दी है। इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक साजन मिश्रा का है।

Dance Video : रोमांटिक अंदाज में नजर आए दोनों सितारे

‘पजरवा सट ना’ गाने में निरहुआ और आम्रपाली कहीं समंदर किनारे तो कहीं पुल पर रोमांस करते दिख रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है, जिसमें आम्रपाली का निरहुआ के लिए प्यार और दूरी की तड़प साफ नजर आती है। इस गाने ने फैंस के दिलों को छू लिया है और वे इस जोड़ी के दीवाने हो गए हैं।

 

Desi Bhabhi Dance Video : भाभी ने गज़ब के डांस से बनाया फैन्स को अपना दीवाना

 

Dance Video : फैंस के कमेंट और जोड़ी की लोकप्रियता

फैंस इस गाने और जोड़ी को खूब सराह रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, ‘रियल जुबली स्टार, भोजपुरी इंडस्ट्री का दिल निरहुआ।’ वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, ‘बहुत ही गजब का गाना है। कमाल के लिरिक्स हैं।’ कई लोग इस जोड़ी को ‘क्यूट कपल’ कह रहे हैं और उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ के गाने और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जो यह दर्शाता है कि उनकी लोकप्रियता समय के साथ और बढ़ती ही जा रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!