अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rashifal-आज मिथुन व धनु सहित इन राशियों की आज चमक जायेंगी किस्मत, पढ़ें आज का राशीफल

On: July 20, 2026 8:08 AM
Follow Us:
13 June 2026 Rashifal
---Advertisement---

Rashifal-आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पार करके भोर 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 38 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 10 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए लकी साबित होने वाला है। पहले शुरू किये हुये काम का आज सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जीवनशैली को बेहतर करने के लिए कुछ जरूरी योजनाए बनाएंगे और संकल्प करेंगे। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। विपरीत परिस्थितियों का डटकर मुक़ाबला करने की क्षमता आज आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आज जीवनसाथी से आज किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। महिलायें आज घर की साफ सफाई में व्यस्त रह सकती हैं , परिवार में उचित सामंजस्य बना रहेगा। आज किसी भी तरह का जोखिम कार्य करने से बचें।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 4
वृष राशि-
आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। अपनी कार्य योजनाओं पर काम करने के लिए यह समय सबसे उचित है इसलिए समय के प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें जिससे आपके कामों को गति मिलेगी। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे तो सफलता जरूर हासिल होंगी। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज कार्यभार अधिक होने के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आज किसी क्षेत्र में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट रिश्ते में नयापन लाने के लिये आज एक दूसरे को उपहार देंगे।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 1
मिथुन राशि-
आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। आज पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों को हल करने में घर के वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन मिलेगा। आज किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में मेहमानों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है।

शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 6
कर्क राशि-
कर्क लग्न और राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को आज खुशखबरी मिल सकती है। कई उलझे सवालों का जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। आज अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि फायदेमंद रहेगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिये जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते है। न्यूरो स्पाइन की समस्या से आज राहत मिलेगी।

शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 9
सिंह राशि-
आज का दिन शानदार रहेगा। इस राशि के लोग अगर आज समझदारी से काम करेंगें तो लाभ अवश्य होगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। बीमा, कमीशन आदि से संबंधित लोग अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। घर और व्यवसाय दोनों जगह पर उचित सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। खानपान पर विशेष ध्यान दें एसिडिटी जैसी समस्या से आज राहत मिलेगी।

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 1
कन्या राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है ,सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें सोशल एक्टिविटीज में अधिक समय बीतेगा। आपका कठिन परिश्रम आज फलदायी सिद्ध होगा। आपके आकर्षक व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित निर्णय लेने जा रहे हैं, तो आज उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करें। छात्र आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। मौसम में बदलाव को देखते हुए आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6
तुला राशि-
आज का दिन आपके जीवन में नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। युवाओं को आज किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।इस राशि के जो लोग पयर्टन क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। छात्रों को आज अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। परिवार और जीवनसाथी की सलाह से आपको समस्या सुलझाने में मदद मिलेगी आपसी रिश्ते भी मधुर बनेंगे।

शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि-
आज आपका मन धर्म और अध्यात्म मे लगा रहेगा। आज भूमि अथवा वाहन की खरीदारी से संबंधित प्लानिंग चल रही है, तो तुरंत निर्णय लें दिन शुभ है। समाज कल्याण विभाग में कार्यरत लोगों का प्रमोशन हो सकता है। नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलने वाली है। आज आप घर पर धार्मिक आयोजन करा सकते है।आज दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर संबंधित प्रोग्राम बनेगा।अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए विटामिन C युक्त फल और सब्जी का सेवन अवश्य करें स्वास्थ्य लाभ होगा।

शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 7
धनु राशि-
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। अनुभवी और जिम्मेदार लोगों के मार्गदर्शन से व्यक्तित्व अधिक मजबूत बनेगा। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें, वरना आपका अधिक समय फीजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग मे भी व्यस्त रह सकते है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। संतान की शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य आज पूर्ण हो जाएंगे उन्हे उनके फेवरिट कॉलेज में दाखिला मिल जाएगा।आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 1
मकर राशि-
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा बड़ा मामला आज सुलझ जायेगा। आज माता-पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद और स्नेह से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। शिक्षकों के लिये आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, मन पसंद जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। आज आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और बिना वजह की ओवरथिंकिंग करने से बचें।

शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 2
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी करके व्यर्थ मे समय न गवाएं इसलिए अपने व्यक्तिगत कामों में ही मस्त और व्यस्त रहें। आज आप घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनाएंगे। नये कार्यों को शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, मूवी देखने का प्लान बनायेंगे।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 5
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा जिससे आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे। रूका हुआ काम अपने किसी खास व्यक्ति की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा संबंधी शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपका चेहरा खुशी से खिल उठेगा। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा।

शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 8

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply