अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पीआरबी 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों पर युवक ने पीटने का लगाया आरोप..

On: October 3, 2025 6:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पीआरबी 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों पर युवक ने पीटने का लगाया आरोप..

जरीफनगर।थाने पर तैनात पीआरबी के पुलिस कर्मियों पर एक युवक को बिना वजह पीटने का आरोप लगा है।पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

थाना क्षेत्र के गांव कूबरी के रहने वाले अशोक ने पुलिस को तहरीर दी है।बताया है कि 28 सितंबर को वह गांव में दावत खाकर घर लौट रहा था। शाम 7.30 बजे रास्ते में डायल 112 की गाड़ी आई और उसको रोककर नाम पूछने लगी।नाम बताने के बाद गाड़ी से पुलिस कर्मी उतरे और उसको बुरी तरह से पीटने लगे।मारपीट में युवक लहूलुहान हो गया।शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए।सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।गांव के लोगों ने गाड़ी को घेर लिया। पुलिस कर्मियों से गांव के लोगों की जमकर कहासुनी भी हुई।जैसे-तैसे पुलिस कर्मी मौके से निकल गए।थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है।मामले की जांच की जा रही है।जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!