अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास,पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अरोपी को भेजा जेल

On: March 7, 2025 11:50 AM
Follow Us:
---Advertisement---

दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास,

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अरोपी को भेजा जेल

दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात दूसरे समुदाय के युवक ने छत पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।कल बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात नौ बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी पत्नी के साथ घर की छत पर खाना बना रही थी।उसकी पत्नी खाना लेकर नीचेे आ गई थी।इसी बीच मुजाहिद पुत्र आबिद छत पर आ गया।वह बेटी का मुंह बंदकर छत पर एकांत में ले गया।बेटी से छेड़खानी करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

बेटी की चीख पुकार से उसका बेटा व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।आरोपी मुजाहिद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पिता ने बताया कि आरोपी बदमाश किस्म का युवक है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने की तैयारी कर रही है।दातागंज कोतवाल गौरव विश्वनोई ने बताया कि एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!