अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: शब ए बरात पर्व पर कब्रिस्तान में रोशनी के लिए विधुत लाइन बिछाते श्रमिक की हुई मौत

On: February 3, 2026 7:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: शब ए बरात पर्व पर कब्रिस्तान में रोशनी के लिए विधुत लाइन बिछाते श्रमिक की हुई मौत

घटना से परिवार में मचा कोहराम, मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों का कर रही है इंतजार

सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हमुपुर चमरपुरा में शब ए बरात पर्व पर कब्रिस्तान में रोशनी के वास्ते पाइप ले जा रहे श्रमिक की विद्युत करंट लगने से मौके पर ही मौत कई श्रमिकों को लगा करंट हादसा होते-होते बचा।श्रमिक को ठेकेदार उपचार वास्ते लेकर पहुंचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक ने विधुत श्रमिक को मृत घोषित कर दिया।घटना से परिवार में मचा कोहराम परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल।

जानकारी के मुताबिक थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम मालपुर ततेरा निवासी मनोज कुमार पुत्र अमर सिंह 20 वर्ष विधुत डेकोरेशन फार्म गुलशन शमशाद के स्वामी गुलशन के पास उपरोक्त मनोज कुमार शादी इत्यादि कार्यक्रमों में लाइट रोशनी फिटिंग का कार्य करता था वह ग्राम हूमूपुर चमरपुरा में ग्रामीणों के बुलाने पर मुस्लिम समाज के त्यौहार शब ए बरात को लेकर कब्रिस्तान में लाइट की सजावट के लिए गया हुआ था।जहां सभी मजदूर कब्रिस्तान में लाइट फिटिंग का कार्य कर रहे थे।मनोज कुमार लाइट फिटिंग के लिए एक लोहे का पाइप लेकर कंधे पर रखकर कब्रिस्तान में गाड़ने के लिए ले जा रहा था।एक विधुत धारा प्रभावित नंगा तार लटका हुआ था।जिसके संपर्क में लोहे का पाइप टच हो गया टच होते ही मनोज को करंट लगा उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर करंट लगने से छिटककर दूर जा गिरे।हादसा होते ही कब्रिस्तान पर हड़कंप मच गया लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
विधुत धारा प्रवाहित लाइन काटने के बाद मजदूर तत्काल मनोज कुमार को उपचार वास्ते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना से परिजनों में रोते-रोते बुरा हाल है।मामले की जानकारी थाना पुलिस को भी दे दी गई है।पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।पुलिस मौके पर पहुंच कर परिजनों का इंतजार कर रही है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!