अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उसैहत थाना क्षेत्र में मछली मारने के विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

On: January 6, 2026 3:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उसैहत थाना क्षेत्र में मछली मारने के विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

उसहैत थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई।उसका शव मंगलवार सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला।ग्रामीण सोमवार शाम से लापता था।उस पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं। 

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में अहमदनगर बछौरा गांव निवासी राजाराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव गांव मुगर्रा छिंदा के नजदीक सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके पेट में गोली मारी गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसहैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास से कुछ अहम सुराग जुटाए गए हैं। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव मुगर्रा छिंदा के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।मृतक की पहचान अहमदनगर बछौरा गांव निवासी राजाराम (45 वर्ष) के रूप में हुई।पूछताछ में पता लगा कि सोमवार शाम मछली मारने को लेकर राजाराम का दो लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद से राजाराम लापता थे।

राजाराम पर दर्ज हैं कई मुकदमे:_परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की।इस बीच गांव मुगर्रा के समीप सड़क किनारे राजाराम का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगा कि राजाराम में छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।दूसरे राज्यों में भी मुकदमे दर्ज हैं। राजाराम के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।यह भी पता लगाया जा रहा है कि हाल के दिनों में उसकी किन लोगों से रंजिश चल रही थी।एसएसपी ने कहा कि जांच के बाद जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!