अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में हार्ट अटैक से दरोगा की मौत, सिपाही देते रहे सीपीआर, नहीं बच सकी जान,

On: January 5, 2026 6:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में हार्ट अटैक से दरोगा की मौत, सिपाही देते रहे सीपीआर, नहीं बच सकी जान,

सिविल लाइंस थाने के सामने सोमवार को सुबह दरोगा कुंवरपाल सिंह अचानक गिरकर बेहोश हो गए।कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई।बताया गया कि हार्ट अटैक से उनकी जान गई है।

बदायूं के उझानी कोतवाली में तैनात दरोगा कुंवरपाल सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह सोमवार की सुबह मृत किशोरी के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के सिलसिले में शहर आए थे। पोस्टमॉर्टम हाउस से सिविल लाइंस थाने के सामने एक दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने चाय पी। इसके बाद जब वह उठकर चले तो अचानक गिरकर बेहोश गए।उनकी हालत देख लोग हैरान रह गए।

सिपाही ने दिया सीपीआर, नहीं बच सकी जान:-साथी सिपाही ने तुरंत दरोगा को सीपीआर दिया।वहां मौजूद लोग भी मदद में जुट गए,लेकिन उनकी सांसें नहीं लौट सकीं। दरोगा को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा की असमय मौत होने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना मिलते ही एसएसपी समेत तमाम पुलिस अफसर जिला अस्पताल पहुंच गए।

चंदौसी में रहता है परिवार:-जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय दरोगा कुंवरपाल सिंह मूल रूप से बुलंदशहर के रामघाट के रहने वाले थे।उनका परिवार चंदौसी में रह रहा है।कुंवरपाल सिंह उझानी कोतवाली में तैनात थे।कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी।उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराने के सिलसिले में दरोगा कुंवरपाल व सिपाही शहर आए थे।ठंड अधिक होने के कारण दरोगा चाय पीने चले गए,जहां अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही पलों में उन्होंने दम तोड़ दिया।  रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news:- ट्राला से ट्रैक्टर उतारते समय ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत के मामले में भाई ने 10 दिन बाद ट्रक चालक के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज

Amroha News-कुपोषण के खिलाफ डीएम सख्त: लापरवाही पर धनौरा-गजरौला के अधिकारियों को नोटिस, दिए ये कड़े निर्देश

Amroha News- जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज: कबड्डी में गंगेश्वरी और वॉलीबॉल में पपसरा का दबदबा

Amroha News-अमरोहा में माटीकला कारीगरों को मिला प्रशासन का साथ 35 कुम्हारों को बंटे इलेक्ट्रिक चाक 

Amroha News-रेहड़ी-पटरी वालों, किसानों और स्थानीय विकास के मुद्दे पर CM योगी के नाम सौंपा ज्ञापन

Moradabad News-व्यापारी के अपहरण की साजिश नाकाम, हथियारों के जखीरे के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!